• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ही विकास देने में सक्षमः- योगी

भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ही विकास देने में सक्षमः- योगी

यूपी के मथुरा जनपद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

February 2, 2022
in News, Politics

गोवर्धन। गोवर्धन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की प्रक्रिया आगे बढ़कर सही दिशा में चल रही है। आज बेटियां सुरक्षित हैं और किसान खुशिहाल है। किसान का कर्जामाफ और किसान सम्मान निधि देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नौजवानों को रोजगार की गारंटी है तो गरीबों के लिए मकान भी है। पहले मुख्यमंत्री अपने लिए मकान बनाते हैं लेकिन वे स्वयं मुख्यमंत्री बने तो गरीबों के लिए मकान, शौचालय बनाये हैं। 2 करोड़ 54 लाख किसानों को छह हजार रूपये दिये जा रहे हैं। 9 करोड़ गरीबों को सालाना स्वास्थ्य बीमा की गारंटी मिल गई है।

उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज दंगे नहीं होते हैं, सपा सरकार का पहला दंगा कोसीकलां से हुआ और दूसरा दंगा भी मथुरा में जवाहर बाग के रूप में हुआ था। जितने भी पेशेवर अपराधी हैं वे समाजवादी पार्टी के लीगल कार्यकर्ता हैं। समाजवादी पार्टी का काम क़ब्रिस्तान की वाउंड्री बनाने का था जबकि हमने धामों का पुनरोद्धार किया और इसके लिए ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया। इससे ब्रज क्षेत्र का विकास हुआ। ब्रज क्षेत्र भी दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में द्वापर युग की याद ताजा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग करते थे सैफई महोत्सव लेकिन हमने अयोध्या में दीपोत्सव व बरसाना में रंगोत्सव करने का काम किया। यही फर्क है। भाजपा आती है तो विकास लाती है। भारतीय जनता पार्टी शांति और सौहार्द लाने का काम करती है।

इस सदी की दुनिया की माहमारी जिससे उस समय पूरी दुनिया पस्त थी, कोरोना महामारी के बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका को बचाने के लिए जो अभुतपूर्व काम प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है उसकी पूरी दुनियां सराहना कर रही है। इससे लोगों के जीवन को भी बचाना है और जीविका भी बचाना है। समाजवादी पार्टी ने मोदी व भाजपा की वैक्सीन बताया था, यह वैक्सीन करोड़ों लोगों के लिए रामवाण का काम कर रही है। यही वैक्सीन लेने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देंगे। उत्तर प्रदेश में राधारानी, बांकेबिहारी और गिरिाज महाराज की कृपा से समाप्ति की ओर से जा रहा है। उनका स्वागत गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह ने किया। उन्होंने छाता, मथुरा चौमुहां में भी सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इनकी लाल टोपी राम भक्तों के खून से रंगी हुई है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सपा पर इशारा करते हुए कहा कि इनकी टोपी राम भक्तों के खून व दंगा में मारे निर्दोष लोगों के खून से रंगी हुई है। डबल इंजन की सरकार विकास चाहती है। ये नाम बोलते हैं समाजवादी हैं सोच है दंगावादी, परिवारवादी।

अखिलेश व जयंत पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि दो लड़कों के गठबंधन की जोड़ी एक दिल्ली में बैठता है तो दूसरा लखनऊ में बैठता है। जब दंगा भड़क रहे थे तो वही लड़का लखनऊ में सरकार चलाता है। दूसरा दिल्ली में आराम कर रहा होता है।

इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास जी महाराज, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विधायक कारिंदा सिंह, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जवाहर सिंह, भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम सिंह आदि थे।
———————————

Previous Post

विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट: बहुत कठिन है डगर पनघट की

Next Post

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑटो चालक के शव पर नहीं आए चोट के निशान

Related Posts

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

June 7, 2026

आगरा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले  टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम घोषित कर दी है। शहर के...

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

June 7, 2026

आगरा। सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है। जब वह सत्ता में थी उस समय राम भक्तों...

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

Next Post
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑटो चालक के शव पर नहीं आए चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑटो चालक के शव पर नहीं आए चोट के निशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजपा नेताओं पर हमले के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष सहित 19 के खिलाफ मुकदमा

भाजपा नेताओं पर हमले के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष सहित 19 के खिलाफ मुकदमा

February 13, 2022
पेटा इंडिया ने पुलिस के साथ 170 से अधिक कांटेदार घोड़ों की लगामों को जब्त किया

पेटा इंडिया ने पुलिस के साथ 170 से अधिक कांटेदार घोड़ों की लगामों को जब्त किया

January 15, 2025
बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के मामले में चार लोगों पर शक

बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के मामले में चार लोगों पर शक

July 4, 2022
G-20: चेयरपर्सन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली रेफर

G-20: चेयरपर्सन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली रेफर

February 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.