• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वर्ष 2019 के मुकाबले दोनों सीट पर मतदान में चार से पांच प्रतिशत गिरावट

वर्ष 2019 के मुकाबले दोनों सीट पर मतदान में चार से पांच प्रतिशत गिरावट

आगरा लोकसभा पर 54, फतेहपुर सीकरी लोकसभा पर 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ

May 7, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर शाम 6:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी हो गया है। आगरा लोकसभा सीट पर इस बार वर्ष 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर भी वर्ष 2019 के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

आगरा सुरक्षित सीट पर आज मंगलवार की शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 54 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2019 में आगरा सीट पर 59.60 फीसद और फतेहपुर सीकरी पर 61.16 फीसद मतदान हुआ था।
कम मतदान ने प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। खास तौर पर फतेहपुर सीकरी सीट को लेकर कांटे का संघर्ष लग रहा है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक उलटफेर वाले परिणाम की आशंका जता रहे हैं। वहीं कुछ बहुत ज्यादा उलटफेर की आशंका से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। परिणाम किस के पक्ष में रहते हैं, यह चार जून को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगरा सुरक्षित सीट के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 58.94, आगरा कैंट में 48.02, आगरा दक्षिण में 51.78, आगरा उत्तर में 51.19 और जलेसर 63.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संसदीय सीट पर कुल मतदान 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसी प्रकार लोक सभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 56.77, फतेहपुर सीकरी में 62.01, खेरागढ़ में 59.08, फतेहाबाद 59.71 और बाह 48.68 प्रतिशत वोट पड़े। इस संसदीय सीट पर कुल मतदान 57.2 प्रतिशत रहा।
आंकड़ों के हिसाब से आगरा सुरक्षित सीट पर जलेसर में सर्वाधिक और आगरा छावनी क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी सीट पर फतेहपुरसीकरी विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक और आगरा ग्रामीण क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है। 

Previous Post

रामेश्वर चौधरी पर मुकदमे की तैयारी

Next Post

धौलपुर गया केमिकल कारोबारी हुआ लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
धौलपुर गया केमिकल कारोबारी हुआ लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू

धौलपुर गया केमिकल कारोबारी हुआ लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इनर रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य समय से पूरा नहीं होने पर मंडलायुक्त नाराज

इनर रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य समय से पूरा नहीं होने पर मंडलायुक्त नाराज

July 28, 2023
आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026
चांदी कारोबारी के जिंदा रहते ही काटा गया था सिर

चांदी कारोबारी के जिंदा रहते ही काटा गया था सिर

August 6, 2022
जो कला की साधना कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है

जो कला की साधना कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है

August 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.