• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

हाई कोर्ट में झूठ बोल दिया वारंट प्राप्त नहीं हुए हैं थाने को

January 10, 2025
in administration, Agra, Court, Police

आगरा। आगरा पुलिस अब हाईकोर्ट में भी झूठ बोलने लगी है। लेकिन पुलिस ने सोचा नहीं होगा हाईकोर्ट उसका झूठ पकड़ लेगा। हाईकोर्ट ने नाराज होते हुए पुलिस कमिश्नर को तलब कर लिया है। पुलिस कमिश्नर को तलब किए जाने के बाद खलबली मच गई है। आनन फानन में चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। इसके साथ ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में उपस्थित होने के लिए भेजे गए हैं।

मामला सदर थाने का बताया जा रहा है। यहां पर अंकित शर्मा नाम के व्यक्ति ने आगरा न्यायालय में मनोज नाम के व्यक्ति के खिलाफ NIA ( चेक संबंधी)  केस दाखिल किया था। यहां से कई बार सदर पुलिस को प्रतिवादी के वारंट जारी हुए, लेकिन पुलिस ने यह तामील नहीं कराए। इस बात को लेकर वादी अंकुर शर्मा आगरा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट चला गया। अंकुर शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने आगरा पुलिस से जवाब मांगा। सदर थाना पुलिस ने अधिकारियों को लिखकर दे दिया कि उन्हें वारंट प्राप्त नहीं हुए हैं। अधिकारियों ने हाईकोर्ट में यह बात लिखकर दे दी। इस बात पर हाईकोर्ट ने आगरा न्यायालय से आख्या मांगी। आगरा न्यायालय ने वारंट और गैर जमानती वारंट की प्रति हाईकोर्ट में भेज दी। आगरा पुलिस के द्वारा झूठी सूचना देने पर हाई कोर्ट ने नाराज होते हुए पुलिस कमिश्नर को आज तलब कर लिया है। पुलिस कमिश्नर के द्वारा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, पूर्व चौकी प्रभारी सीओडी सोनू कुमार, दो कांस्टेबल शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर की जगह एडिशनल पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट में भेजा गया है। वह पुलिस कर्मियों के निलंबन की रिपोर्ट लेकर गए हैं। कहीं हाईकोर्ट कोई बड़ी कार्रवाई न कर दे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आगरा पुलिस के बीच कैसे-कैसे कलाकार छिपे हुए हैं जो हाईकोर्ट को भी झूठ बोल रहे हैं। यह बात सुर्खियों में छाई हुई है।

Previous Post

करीब 60 लोगों के साथ रुपए दोगुना करने का झांसा देने वाला गैंग एसटीएफ ने दबोचा

Next Post

भाजपा में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए अभी तक आए 83 नामांकन

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
भाजपा में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए अभी तक आए 83 नामांकन

भाजपा में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए अभी तक आए 83 नामांकन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवक को  गड्ढा खोद कर गाड़ दिया फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया

युवक को गड्ढा खोद कर गाड़ दिया फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया

August 1, 2024
ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

March 13, 2024
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के आने पर आगरा में जश्न का माहौल, खुली गाड़ी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में बरसे उनके ऊपर फूल

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के आने पर आगरा में जश्न का माहौल, खुली गाड़ी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में बरसे उनके ऊपर फूल

November 13, 2025

पति के नहीं देवर के साथ रहूंगी, इंस्पेक्टर साहब फैसला करा दो

November 28, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.