• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि कर्मचारी संघ चुनाव:  अखिलेश चौधरी छठवीं बार अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता सातवीं बार महामंत्री बने

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अखिलेश चौधरी छठवीं बार अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता सातवीं बार महामंत्री बने

अन्य तीन पदों पर निखिल शर्मा उपाध्यक्ष, रोहित शर्मा कोषाध्यक्ष, कुलदीप संयुक्त सचिव बने

September 18, 2024
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कर्मचारी संघ चुनाव के पांच पदों पर हुए मतदान के बाद देर शाम रिजल्ट जारी हो गया है। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर फिर से अखिलेश चौधरी और अरविंद गुप्ता ने जीत हासिल की है। दोनों के ही समर्थकों के द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा था। अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने छठवीं बार और महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता ने  सातवीं बार लगातार जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर रोहित शर्मा दूसरी बार जीते हैं। 

विश्वविद्यालय में पांच पदों पर कर्मचारी संघ का चुनाव होता है। इन पांच पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पिछला चुनाव 15 जुलाई 2019 को हुआ था। हाई कोर्ट के आदेश पर पांच साल बाद चुनाव हुआ है। पांच पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में खड़े हुए थे। आज सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान हुआ। तेज बारिश के चलते भी 400 में से 385 कर्मचारियों ने मतदान किया।  अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता ने। अखिलेश चौधरी ने 189 वोट हासिल किए। अनिल श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर रहे उन्हें 126, नवीन अग्रवाल को 69, बृजकिशोर शर्मा को तीन वोट मिले। महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता सिर्फ तीन वोट से जीत सके, उन्हें 123 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे शिव गोविंद भदोरिया को 120, संजय चौहान को 75 बृजेश कुमार वर्मा को 49 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निखिल शर्मा को 132, सुमित चौधरी को 123, आशु सिंह को 56, सतीश मौर्या को 47 वोट मिले। सहमंत्री पद पर कुलदीप यादव को 140, कालीचरण यादव को 65, ममता शर्मा को 41, नीलम शर्मा को 49 और सौरभ शर्मा  को 71 मत प्राप्त हुए। 
 कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार शर्मा को 197, मलखान सिंह को 73, शशांक सिंह को 66 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद की बात करें तो इस पर अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, ब्रिज किशोर शर्मा, नवीन अग्रवाल,  महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता, बृजेश वर्मा, संजय चौहान, शिव गोविंद भदोरिया, उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, निखिल शर्मा, सतीश मौर्य, सुमित चौधरी, सयुंक्त सचिव पद पर कालीचरण यादव, कुलदीप यादव, नीलम शर्मा, सौरभ शर्मा, ममता शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित शर्मा, शशांक सिंह, मलखान सिंह खड़े हुए थे। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर बृजेश रावत ने सभी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। चुनाव जीतने पर अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और महामंत्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलेगा। कर्मचारी और छात्र हित के लिए कार्य किए जाएंगे। चुनाव प्रभारी प्रोफेसर बृजेश रावत ने बताया कि विजेताओं को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं। जल्द ही शपथपत्र ग्रहण कराया जाएगा। जीत हासिल करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर, मनीष शर्मा, मधुसूदन शर्मा, निरंजन सिंह, बृजेश कुमार, सीएल मिश्रा, दीपक राघव, दीपक गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद, छात्र नेता बृजेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, मानवेंद्र सिंह, अपूर्व शर्मा, अमित प्रताप आदि के द्वारा बधाई दी जा रही थी।

कोषाध्यक्ष पद पर जीते रोहित शर्मा को गोद में उठाते हुए कर्मचारी।
Previous Post

विवि कर्मचारी संघ चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने साड़ी, घड़ी, पैंट-सूट बांटे

Next Post

आगरा कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के फोन नहीं उठाने, पीड़ितों से अभद्रता करने पर नाराज हुए पुलिस कमिश्नर

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
आगरा कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के फोन नहीं उठाने, पीड़ितों से अभद्रता करने पर नाराज हुए पुलिस कमिश्नर

आगरा कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के फोन नहीं उठाने, पीड़ितों से अभद्रता करने पर नाराज हुए पुलिस कमिश्नर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरने से चार मजदूर घायल

होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरने से चार मजदूर घायल

September 28, 2024

अनियंत्रित ट्रक चार दुकानों में जा घुसा, एक घायल

December 7, 2021
खंदौली में सीमेंट की फैक्ट्री में चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव

खंदौली में सीमेंट की फैक्ट्री में चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव

November 9, 2022
मौसम खराब होने पर ताजनगरी में उतरा उपराष्ट्रपति का विमान

मौसम खराब होने पर ताजनगरी में उतरा उपराष्ट्रपति का विमान

September 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.