• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूर्व कुलपति सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, f.i.r. को कोर्ट में याचिका

पूर्व कुलपति सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, f.i.r. को कोर्ट में याचिका

शिक्षक का विवि से संबद्ध कई कॉलेजों में था अनुमोदन, पता चलने पर हुए हैरान

February 26, 2022
in Crime

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, पूर्व कुलसचिव सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक पूर्व शिक्षक ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर एफआईआर कराने की मांग की है। कोर्ट ने एसएससी से सीओ स्तर के अधिकारी से इस मामले की जांच कराकर एक अप्रैल तक कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

डॉ. अजीत कुमार राणा विश्वविद्यालय के विधि विभाग में वर्ष 2004 से लेकर 2012 तक अनुबंधित प्रवक्ता पद पर कार्यरत रहे हैं। अजीत राणा ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि विश्वविद्यालय में नियुक्ति से पूर्व 2003 में उन्होंने गिरराज महाराज कॉलेज मथुरा में विधि प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार दिया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में श्री जी बाबा कॉलेज ऑफ लॉ मथुरा में साक्षात्कार दिया। इन दोनों कॉलेजों के अलावा वर्ष 2016 में उन्होंने हाथरस के राम शंकर सारस्वत कॉलेज, अलीगढ़ के आरजे विधि महाविद्यालय, अलीगढ़ के ही एसएस कॉलेज ऑफ लॉ, मथुरा के बाबूलाल विधि महाविद्यालय में भी शिक्षक और प्राचार्य पद के लिए साक्षात्कार दिया। यह साक्षात्कार विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में संपन्न हुए थे। डॉ. राणा का सभी कॉलेजों में चयन हुआ, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। इसके बाद उन्होंने किसी भी कॉलेज में ज्वाइन नहीं किया। एक अन्य कॉलेज में जब उन्होंने प्राचार्य पद के लिए साक्षात्कार दिया तो उन्हें ज्ञात हुआ कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में उनका अनुमोदन है। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में शिकायत की लेकिन यहां कोई  सुनवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने कुलाधिपति को एक के बाद एक कई पत्र लिखे। कुलाधिपति को पत्र लिखने के बाद भी उनका अनुमोदन निरस्त नहीं किया गया। डॉ. राणा ने कहा है कि उनके दस्तावेजों का विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों ने मिलकर षड्यंत्र करके दुरुपयोग किया है।

डॉ. राणा ने याचिका में कहा है कि इसके लिए पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, पूर्व कुलसचिव केएन सिंह, संबद्धता विभाग के अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ उपरोक्त विधि महाविद्यालयों के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं सचिव जिम्मेदार हैं।  मामले में कोर्ट ने एसएसपी को पत्र लिखकर इस मामले की किसी सीओ स्तर के अधिकारी से जांच कराकर एक अप्रैल तक आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

 

उप निरीक्षक ने भी जांच में कहा चार कॉलेजों में अनुमोदन था

कोर्ट ने हरीपर्वत थाना पुलिस से मामले में आख्या मांगी थी। उप निरीक्षक ने जांच कर कहा है कि डॉ. राणा का विश्वविद्यालय से संबद्ध चार कॉलेजों में अनुमोदन था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने इस रिपोर्ट को देखने के बाद एसएसपी से किसी सीओ स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने के लिए कहा है।

Previous Post

भाजयुमो शहराध्यक्ष पर हमले के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Next Post

यूक्रेन संकट पर भारत के सभी विकल्प खुले

Related Posts

आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

March 9, 2026

आगरा। आगरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने के मामले में एक यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया...

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

March 5, 2026

आगरा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में फतेहपुर सीकरी में एक युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो...

एत्मादपुर में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल की उपचार के दौरान मौत

एत्मादपुर में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल की उपचार के दौरान मौत

March 4, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में  मामूली नाली विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया कि दबंगों ने...

कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी ऑटो चालक की हत्या

कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी ऑटो चालक की हत्या

March 2, 2026

आगरा। सैंया थाना क्षेत्र में हुई ऑटो चालक की हत्या कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी।  पुलिस ने...

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

February 28, 2026

आगरा। जनपद में फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पुलिस...

कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

February 27, 2026

आगरा। कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू से शुक्रवार रात एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस...

Next Post
यूक्रेन संकट पर भारत के सभी विकल्प खुले

यूक्रेन संकट पर भारत के सभी विकल्प खुले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

May 26, 2022
मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

March 1, 2025
एस्सार होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

एस्सार होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

December 22, 2025
फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, मझले की हत्या, बिटोरे में रखकर जलाया

फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, मझले की हत्या, बिटोरे में रखकर जलाया

April 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी
  • आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
  • श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति रही
  • आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.