• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गजब: चोर को लुटेरों ने लूटा, लुटेरों के पकड़ने के बाद चोर का खेल फूटा

गजब: चोर को लुटेरों ने लूटा, लुटेरों के पकड़ने के बाद चोर का खेल फूटा

इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला की अकलबंदी की वजह से मामला आया पकड़ में

January 16, 2025
in Agra, Crime, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। पुलिस जिसको पीड़ित समझ रही थी और यह समझ रही थी कि उसके साथ लूट हुई है। वह खुद एक चोर निकला। जो पैसा वह चोरी करके लाया था उसी पैसे की ऑटो गैंग ने लूट की थी। मतलब की चोर को ही लुटेरों ने लूट लिया। अब एक थाने का वह पीड़ित है और एक थाने का मुकदमे में वांछित चोर। इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला के एक्टिव होने की वजह से वह पकड़ा गया है नहीं तो पुलिस के हाथ से बचकर निकल जाता।

लोहामंडी थाना क्षेत्र के न्यू राजा मंडी में पूर्व विधायक आजाद कर्दम का आवास है। उनके यहां पर रमन नाम का नौकर काम करता था। 24 दिसंबर से ही वह नौकरी पर आया था। 13 दिसंबर को लोहड़ी के पर्व पर परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था। रमन अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से एक लाख रुपये चोरी करके ले गया। पैसा चोरी करने के बाद उसने महंगी शराब की बोतल ली। इसके साथ ही 15 हजार का मोबाइल भी। शराब पीने के बाद वह वाटर वर्क्स तक आ गया। वॉटर वर्क्स से रामबाग के लिए ऑटो किया। रामबाग पर ऑटो गैंग ने उसके बचे हुए 75 हजार की लूट कर ली। उसने पुलिस को अपने साथ लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए लुटेरों को भी पकड़ लिया। इधर मीडिया में जब यह खबर प्रकाशित हुई कि रमन के साथ लूट हुई तब उसका फोटो देखकर पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे से संपर्क किया। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे से उन्होंने कहा कि यह तो हमारे घर से खुद लूट करके ले गया है। इसके साथ लूट कैसे हो गयी? इसके बाद इंस्पेक्टर ने रमन को यह कहकर थाने बुलाया की आपसे कुछ बात करनी है। लुटेरे पकड़े गए हैं आप थाने आ जाइए। अपने पैसे ले जाइए। लूट खुलने की खुशी में आपको 5 किलो मिठाई भी देंगे। पुलिस को अच्छे तरीके से बात करता देखकर रमन लपककर थाने आ गया। इसके बाद उसकी पूर्व विधायक के परिवार ने शिनाख्त कर ली। अब उसे लोहामंडी थाना पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। वहां से वह जेल जाएगा। पुलिस चुटकी लेते हुए बोल रही है यह तो हमारा पीड़ित था और लोहा मंडी का मुलजिम बन गया है। इधर एत्माउद्दौला पुलिस ने ऑटो गैंग के तीन लुटेरों को भी पकड़ लिया है और जेल भेज दिया है। उनके नाम दीपक, कुणाल और करण हैं। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ चौकी प्रभारी डिवीजन मोहित कुमार भी शामिल रहे।

चोर से लूट करने वाले लुटेरे।
Previous Post

आवास विकास में कमरे की छत गिरने से दब गईं मां और बेटियां

Next Post

खेरागढ़ में पांच बच्चों के पिता ने प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली मार ली

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
खेरागढ़ में पांच बच्चों के पिता ने प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली मार ली

खेरागढ़ में पांच बच्चों के पिता ने प्रेमिका को मारने के बाद खुद को गोली मार ली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रकाबगंज थाने में औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसएसपी

रकाबगंज थाने में औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसएसपी

November 12, 2022
ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

December 15, 2022
हत्या करने से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था

हत्या करने से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था

June 3, 2022
एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

February 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.