आगरा। सैंया के बीईओ किताबें नहीं बांट रहे थे। किताबें और विज्ञान किट को एक साल से कमरे में बंद किए हुए थे। शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान वह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ दीपक कुमार के खिलाफ शिकायत की थी, उन पर आरोप लगाया था कि वह किताबें नहीं बांट रहे हैं। विज्ञान किट को भी एक साल से कमरे में बंद किए हुए हैं। बीईओ के खिलाफ उनके कार्यालय और बीआरसी के सभी कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा दीपक कुमार पर लगे आरोपों की जांच की गई थी निरीक्षण में पाया गया कि दीपक कुमार ने 900 पाठ्य पुस्तक बीआरसी पर और 1800 पाठ्य पुस्तक अन्य बीआरसी पर भिजवाई जबकि वर्ष 2025-26 के पहले ही दिन किताबों को स्कूलों तक पहुंचाना था। दीपक कुमार ने 1813 कॉपी किताब समय पर वितरित नहीं कराई। जिलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने बताया कि बीईओ दीपक कुमार की शिकायत की गई थी जिन पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।











