• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
योगी और अखिलेश की आसान जीत संभव, मुश्किल में स्वामी प्रसाद मौर्य

योगी और अखिलेश की आसान जीत संभव, मुश्किल में स्वामी प्रसाद मौर्य

March 8, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मतों की गिनती का कार्य होना है। इससे पहले चुनावी अनुमान का दौर जारी है। सोमवार को मतदान की समाप्ति के बाद जो एक्जिट पोल किए गए, इसमें भाजपा की दोबारा सत्ता में वापसी के दावे किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ वीआईपी सीटों के बारे में भी अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि गोरखपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े चेहरे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी जीत मिल सकती है। वहीं, करहल से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव में जीत दर्ज करते दिख रहे हैं।

गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सीएम योगी आदित्यनाथ को किसी भी उम्मीदवार से टक्कर मिलती नहीं दिख रही है। योगी के सामने खड़े हुए आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद की जीत की बात भी कोई नहीं कर रहा। वहीं, योगी की जीत को लेकर 54 से 59 फीसदी लोग बात करते दिखते हैं।
करहल विधानसभा सीट से यूपी के चुनावी मैदान में उतरे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आसान जीत मिल सकती है। उनकी जीत को लेकर 50 से 55 फीसदी लोग बात कर रहे हैं। उन्हें टक्कर दे रहे भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की जीत की बात करते कोई नहीं दिखाई दे रहे।
फाजिलनगर विधानसभा सीट पर भाजपा से समाजवादी पार्टी में गए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उम्मीदवार हैं। उनके सामने खड़े भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की जीत की बात 31 से 35 फीसदी लोग कर रहे, जबकि सुरेंद्र कुशवाहा की जीत के दावे 38 से 41 फीसदी लोग करते दिखते हैं। ऐसे में लगता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार चुनाव में हार सकते हैं।
प्रयागराज पश्चिमी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को बढ़त दिख रही है। उनकी जीत का अनुमान 35 से 39 फीसदी लोग लगा रहे हैं। वहीं, सपा से उम्मीदवार ऋचा शर्मा को हार मिलती दिख रही है।
फर्रुखाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का मुकाबला कांग्रेस की लुईस खुर्शीद से होता दिख रहा है। लुईस खुर्शीद सलमान खुर्शीद की पत्नी हैं। इस सीट पर सुनील दत्त की जीत की बात 34 से 38 फीसदी लोग करते दिख रहे हैं। लुईस खुर्शीद लड़ाई में नहीं दिख रहीं।

Previous Post

50,000 सांप बचाने वाली महिला वनिता जगदेव को राष्ट्रपति ने दिया नारी शक्ति पुरस्कार

Next Post

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले, मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता

Related Posts

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

March 12, 2026

आगरा। लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति,...

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से जुड़े मामले में अदालत...

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

March 10, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा से मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर के लिए नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन...

T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर ताजनगरी में जश्न का माहौल

T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर ताजनगरी में जश्न का माहौल

March 8, 2026

आगरा। अहमदाबाद में आज 20-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर भारत ने...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

Next Post
शायद, आप मुझे आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं-जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले, मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

व्यापारी के घर में चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

व्यापारी के घर में चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

April 8, 2022
विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

July 12, 2023
68 हजार लोगों ने जमा कराया गृहकर, छूट में 48 घंटे शेष

68 हजार लोगों ने जमा कराया गृहकर, छूट में 48 घंटे शेष

September 28, 2024
लोडर पलटने से एक दर्जन लोग घायल, आठ की हालत गंभीर

लोडर पलटने से एक दर्जन लोग घायल, आठ की हालत गंभीर

May 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.