• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

सुबह से लेकर शाम तक गरजे कुलपति प्रो. विनय पाठक, क्या विवि में कर पाएंगे सुधार बड़ा सवाल

January 27, 2022
in Crime

आगरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नवागत कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक गरजे। क्या कुलपति वास्तव में विश्वविद्यालय में सुधार चाहते हैं? यह सवाल कर्मचारी और शिक्षक आपस में एक दूसरे से कर रहे हैं। हालांकि कुछ यह भी बोल रहे हैं कि जो भी कुलपति आते हैं वह ऐसे ही दावे करते हैं।

गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने आंबेडकर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति के रूप में चार्ज ले लिया है। सबसे पहले कुलपति ने सभी ओएस की बैठक बुलाई। इसमें कुलपति ने सभी ओएस से पूछा कि वह कब से तैनात हैं और क्या-क्या काम करते हैं। परीक्षा विभाग में कई ओएस की तैनाती देखकर वह बोले कि परीक्षा विभाग में तो सिर्फ एक ही ओएस होना चाहिए। कुलपति ने ओएस बृजेश श्रीवास्तव से पूछा कि वह क्या काम करते हैं, उन्होंने जवाब दिया कि मैं मार्कशीट पर साइन करता हूं। कुलपति ने पूछा क्या आप चार्टों से मिलान कर मार्कशीट पर हस्ताक्षर करते हैं। इस पर ओएस ने मना कर दिया। इसके बाद कुलपति ने उनसे कहा कि आउटसोर्सिंग के कर्मचारी आपके सामने मार्कशीट लेकर आते हैं और आप उन पर पर विश्वास करके हस्ताक्षर कर देते हैं। एक ओएस ने कहा कि नामांकन विभाग के एक कर्मचारी का तबादला हो गया है, जिसके बाद काम प्रभावित हो रहा है। इस बात पर कुलपति ने कहा कि वह कल नामांकन विभाग में आएंगे और बाबू के रूप में काम करेंगे। देखेंगे कि काम कैसे आगे नहीं बढ़ता है। कुलपति ने सभी ओएस से 7 दिन के अंदर प्रेजेंटेशन मांगा है कि इस विश्वविद्यालय में कैसे सुधार हो सकता है।

ओएस के बाद कुलपति ने शिक्षकों और संविदा शिक्षकों के साथ में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि बहुत खराब है। यह हम सभी को मिलकर सही करनी है। कुलपति ने कहा कि वह डीन एकेडमिक और डीन फैकल्टी नियुक्त करेंगे। डीन एकेडमिक नए कोर्स शुरू करने को लेकर, वहीं डीन फैकल्टी टीचर के अपॉइंटमेंट को लेकर काम करेंगे। कुलपति ने कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक के बाद एक कर खुलती जा रही हैं। इससे विश्वविद्यालय पर भी प्रभाव पड़ेगा। कहीं ऐसा ना हो जाए कि एक दिन यहां टीचर और कर्मचारियों की सैलरी के लाले पड़ जाएं। कुलपति ने शिक्षकों से यह भी कहा कि उनमें आपस में कैसे संबंध हैं। अगर उनसे कोई किसी की बुराई करेगा तो वह दूसरे शिक्षक से पूछ लेंगे। कुलपति ने कहा कि उनका सूचना तंत्र बहुत मजबूत है। क्योंकि वह कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं। वह डाटा पर ही चलते हैं। एक सिस्टम एनालिसिस को लेकर उन्होंने कहा कि वह दारू पीकर रहता है। ऐसा नहीं है कि उन्हें जानकारी नहीं है। संस्कृति भवन में कल से उन्होंने इतिहास, आईटीएचएम और ललित कला संस्थान को शिफ्ट करने की बात भी कही, जबकि यह बिल्डिंग अभी विवादित है और उसका नक्शा भी एडीए से पास नहीं हुआ है। कुलपति ने शिक्षकों से कहा कि वह 50 से बढ़ाकर 90 शिक्षक करने जा रहे हैं। मतलब कि वह 40 शिक्षक बढ़ाने के लिए जा रहे हैं। चार्ज लेने से पहले अपने ऑफिस में भी उन्होंने रोस्टर तैयार करने के लिए कहा था। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है तो ऐसे में कुलपति शिक्षकों की नियुक्ति कैसे कर सकते हैं? देर शाम नई शिक्षा नीति को लेकर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सेंट जॉन्स कॉलेज के डॉक्टर संजय जैन को सीडीसी का चेयरमैन बनाया जाए। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बीते दिनों ही एक प्रोफेसर को सीडीसी का चेयरमैन बनाया था। आखिर कुलपति ने उन्हें पहले दिन ही कैसे हटा दिया। इस बात को लेकर सभी एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं।

एक प्रोफेसर नजदीक हैं, सभी के बीच में चर्चाएं

आगरा। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच में चर्चाएं हैं कि खंदारी परिसर के एक प्रोफेसर कुलपति के काफी नजदीक हैं। प्रोफेसर साहब ने ही कुलपति को सभी का फीडबैक दिया है। कुछ लोग प्रोफेसर साहब को कोश रहे हैं तो कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उनकी वजह से विश्वविद्यालय में सुधार हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि प्रोफेसर साहब भी पूरा दम भर रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि उन्होंने संबद्धता विभाग की भी कल कुलपति से किसी के माध्यम से मैसेज कर शिकायत कराई है। कुलपति जल्दी ही वहां भी बड़ा एक्शन लेंगे।

Previous Post

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव बोले सपा सरकार आने पर कार्यकर्ताओं पर लगे झूठे मुकदमे होंगे वापस

Next Post

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Related Posts

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक...

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

Next Post

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

यूपी की खास-खबरें

March 31, 2022
मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

February 14, 2026
दबंग ने रिहाई के बाद से ही इलाके में फैलाई दहशत, मामूली विवाद में की फायरिंग

दबंग ने रिहाई के बाद से ही इलाके में फैलाई दहशत, मामूली विवाद में की फायरिंग

January 24, 2026
शर्मनाक: नकल कराने के लिए कॉलेज वाले फोन कर छात्रों से मांग रहे पैसे

शर्मनाक: नकल कराने के लिए कॉलेज वाले फोन कर छात्रों से मांग रहे पैसे

September 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.