• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार, नौ लोगों को आगरा पुलिस ने पकड़ा

June 19, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र में एक हीरा कारोबारी की गाड़ी में से हीरे की ज्वेलरी भरा बैग चोरी कर लिया गया था। मामले में आगरा पुलिस ने पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गैंग को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी सिटी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।

बाग फरजाना के रहने वाले नितिन मल्होत्रा का संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से हीरे का काम है। शनिवार शाम को वह फिजियोथैरेपी कराने के लिए साकेत कॉलोनी गए थे। वहां से ससुराल जयपुर हाउस चले गए। रात 9:00 बजे वह अपनी गाड़ी से ससुराल से अपने घर बाग फरजाना के लिए लौट रहे थे। मदिया कटरा पर हनुमान मंदिर के पास उन्होंने कार रोकी और दही लेने के लिए चले गए। दही लेकर लौटे तो उनकी गाड़ी में पीछे सीट पर रखा बैग गायब था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

मंगलवार को साउथ दिल्ली पुलिस ने गैंग की गीता और कुणाल नामक दो सदस्यों को पकड़ा था। दोनों ने आगरा में वारदात की बात कबूली थी। इनके गैंग में एक दर्जन सदस्य हैं। आगरा पुलिस पूरे गैंग को पकड़ने में जुटी हुई थी। पुलिस ने गैंग में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक बाल अपचारी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गैंग में 13 सदस्य हैं। यह कारोबारी और व्यापारियों पर नजर रखते हैं। जब कारोबारी अपनी कार से दुकान से घर लौट रहे हो तो उस समय गैंग इन्हें अपने जाल में फंसाता है। रेड लाइट पर भी मौका पाकर यह गाड़ी को पंचर कर देते हैं। जब कार स्वामी नीचे उतरता है तो वह उसका बैग या अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस ने जो लोग गिरफ्तार किए हैं उनमें पवन, अविनाश, विकास, सगादेवा, अरुण, लक्ष्मी, लक्ष्मी द्वितीय, मुनियप्पा और एक बाल अपचारी शामिल है। पवन के ऊपर पूर्व में 6 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी हरीश शर्मा, उप निरीक्षक जय गोविंद सिंह, उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह, उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रुस्तम सागर आदि शामिल हैं।

Previous Post

21 जून को करो योग रहो निरोग की तर्ज पर आंबेडकर विवि के सभी रोगों को भी दूर कर दें, मांग

Next Post

मरीज ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
मरीज ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

मरीज ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पांच बार विधायक रहे चौधरी बदन सिंह का निधन

पांच बार विधायक रहे चौधरी बदन सिंह का निधन

December 1, 2022
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

July 2, 2024

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

November 30, 2021
व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

June 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.