• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत ने तीसरे ही दिन श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया

भारत ने तीसरे ही दिन श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया

March 6, 2022
in National, News, Sports, World

मोहाली। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में तीन दिन के अंदर श्रीलंका को पटखनी दे दी। मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले को रोहित शर्मा की टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम किया। यह कप्तान के रूप में रोहित का पहला मुकाबला था। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 574 रन पर घोषित की थी। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टॉप पर चल रही श्रीलंका की पहली पारी 174 और दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में 400 रन की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम ने दोबारा बल्लेबाजी करने की जगह श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंका को दूसरी पारी की शुरूआत में ही पहला झटका लगा। पारी के तीसरे ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने लहिरु थिरिमाने (0) को आउट किया। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले पथुम निसांका भी 6 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। 44 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद एंजलो मैथ्यूज और धनंजया डी सिल्वा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई।
जडेजा ने धनंजया को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। अश्विन ने चरिथ असलंका को आउट किया। इस विकेट के साथ ही वे कपिल देव को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। भारत ने 121 रन पर श्रीलंका के 7 विकेट चटका लिए थे। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों को परेशान किया। श्रीलंका की पारी 178 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारत के लिए जडेजा ने 4 विकेट लिए। इससे पहले पहली पारी में श्रीलंका ने आखिरी 6 विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिए। पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई ।पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये। पहली पारी में जडेजा ने पांच विकेट अपने नाम किए।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने इस टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया।

Previous Post

सरकार टाल सकती है एलआईसी आईपीओ को

Next Post

दीक्षांत समारोह में 1,23,110 छात्रों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

Related Posts

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

June 14, 2026

आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और कल दो दिन आगरा में रहेंगे। आज...

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

Next Post
दीक्षांत समारोह में 1,23,110 छात्रों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह में 1,23,110 छात्रों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सादाबाद से रामवीर उपाध्याय, हाथरस से अंजुला सिंह माहौर भाजपा उम्मीदवार घोषित

January 19, 2022
आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026
शिवम ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

शिवम ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

March 31, 2022
सरला बाग में अधिवक्ता के घर में हुई 18 लाख की चोरी

सरला बाग में अधिवक्ता के घर में हुई 18 लाख की चोरी

September 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.