• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परीक्षा नियंत्रक छात्रों को हंगामे के लिए मजबूर क्यों करते हैं?

परीक्षा नियंत्रक छात्रों को हंगामे के लिए मजबूर क्यों करते हैं?

दो बार प्राइवेट छात्रों के फॉर्म भरने को आदेश जारी किया गया लेकिन लिंक अभी तक नहीं खुला

March 21, 2022
in Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब बिना हंगामे के छात्रों की सुनवाई नहीं होती है। परीक्षा नियंत्रक के चक्कर काटते-काटते जब छात्र परेशान हो जाते हैं तो वे छात्र संगठनों का सहारा लेकर हंगामा करते हैं। इसके बाद आधा घंटे में ही सुनवाई हो जाती है। छात्रों की समस्या का तो समाधान हो जाता है लेकिन मैसेज गलत जाता है कि हंगामे के बाद सुनवाई हुई है।  इधर इसके बाद भी परीक्षा नियंत्रक पर कोई असर नहीं पड़ता। आगे भी उनके द्वारा छात्रों को उलझाने के साथ चकरघिन्नी बनाया जाता है।  सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि क्या यह इसलिए किया जाता है, जिससे छात्र यहां हंगामा करने के लिए आते रहें?

बता दें कि 28 फरवरी को परीक्षा नियंत्रक ने दो मार्च से प्राइवेट छात्रों के फॉर्म भरने को लिंक खुलने का आदेश जारी किया था। दस मार्च अंतिम तिथि रखी गई थी। अंतिम तिथि निकल गई और फॉर्म भरने को लिंक भी नहीं खुला। छात्र विवि के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने फिर से आदेश निकाला और 21 मार्च तक फॉर्म भरने का मौका दिया, लेकिन लिंक फिर भी नहीं खुला। छात्र साइबर कैफे जा रहे हैं तो वहां पीजी कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्रों से प्रथम वर्ष का रोल नंबर मांगा जा रहा है। बीते वर्ष छात्र प्रमोट हो गए थे। इसलिए रोल नंबर अलॉट नहीं हुए। ऐसे में वे द्वितीय वर्ष का फॉर्म नहीं भर पा रहे। छात्र विवि में चक्कर लगा रहे हैं तो वहां परीक्षा नियंत्रक उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। ऐसे में छात्र आक्रोशित हो रहे हैं। वे आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

परीक्षा नियंत्रक की कार्यशैली को लेकर छात्र संगठन भी आग बबूला हैं। वह जब से विवि में आए हैं बिना हंगामा के सुनवाई नहीं करते। बीते दिनों बीएएमएस के छात्रों को परीक्षाएं कराने के लिए हंगामा करना पड़ा था। विवि पांच साल में उनकी दो बार ही परीक्षाएं करा सका, जबकि उसे अभी तक उनकी बीएएमएस कंपलीट करा देनी चाहिए थी। तीसरे वर्ष की परीक्षा के लिए छात्र लंबे समय से परीक्षा नियंत्रक के चक्कर लगा रहे थे लेकिन परीक्षा नियंत्रक ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्हें जमकर हंगामा करना पड़ा। हंगामा करते ही परीक्षा नियंत्रक ने आधा घंटे में स्कीम जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक हंगामे पर ही सुनवाई करते हैं यह देख प्राइवेट कोर्स के छात्र भी हंगामे की रणनीति बना रहे हैं, जिससे उनका भी फॉर्म भर जाए और भविष्य चौपट होने से बच जाए।

वीसी साहब, चार महीने से एक पेपर
का रिजल्ट नहीं निकाल पाया विवि

आगरा। एमएड के छात्र चार महीने से रिजल्ट के लिए विवि के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। परीक्षा नियंत्रक की कार्यशैली को लेकर वे भी आक्रोशित हैं। छात्र-छात्राएं सवाल खड़े कर रहे हैं कि परीक्षा नियंत्रक उनका भविष्य बनाने के लिए आए हैं या  चौपट करने के लिए?
एमएड सत्र 2016-18 के तृतीय सेमिस्टर के एक पेपर में अधिकतर छात्र फेल हो गए थे। जबकि छात्रों के अन्य पेपर में अच्छे नंबर थे। छात्रों ने कॉपी सही तरीके से चेक नहीं होने का आरोप लगाया था। इधर कॉपी भी मांगी तो विवि ने कॉपी नहीं दी, जिससे परीक्षक की लापरवाही की पोल न खुल जाए। छात्रों ने कहा अगर कॉपी पुन: चेक नहीं करा रहे हो तो री एग्जाम ही करा दो। इसके लिए भी उन्हें हंगामा करना पड़ा। हंगामा होते ही 15 मिनट में परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कराने का आदेश जारी कर दिया। दस नवंबर को परीक्षा तो करा दी लेकिन रिजल्ट आज तक जारी नहीं कर पाए हैं। अब रिजल्ट निकालने को यह छात्र फिर से हंगामा करने के लिए दो-तीन दिन में आने वाले हैं।

पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर का कहना है कि लिंक खुलने में कुछ समस्या आ रही है। जल्दी ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। वहीं एमएड के छात्रों का रिजल्ट क्यों नहीं निकला है। वह इस बात की जानकारी कर रहे हैं।

Previous Post

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा

Next Post

आगरा नेचुरल वेल्थ से भरपूर है: मुख्य सचिव

Related Posts

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

July 29, 2026

मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में आगरा से तार जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
आगरा नेचुरल वेल्थ से भरपूर है: मुख्य सचिव

आगरा नेचुरल वेल्थ से भरपूर है: मुख्य सचिव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छह वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक पास ही बने कुएं में गिरा

छह वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक पास ही बने कुएं में गिरा

October 31, 2025
रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

August 5, 2022
आगरा स्मार्ट नहीं, नरक सिटी है- बोले राज्यसभा सांसद सुमन

आगरा स्मार्ट नहीं, नरक सिटी है- बोले राज्यसभा सांसद सुमन

July 17, 2025
एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास करने वाले गैंग के तीन सदस्य पकड़े

एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास करने वाले गैंग के तीन सदस्य पकड़े

March 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत
  • एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा
  • क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.