• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोटा से निजामुद्दीन जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पलटने से बची

कोटा से निजामुद्दीन जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पलटने से बची

लापरवाही पर कंट्रोलर और स्टेशन प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया

August 26, 2025
in accident, administration, Agra, News, Tech, Travel

आगरा। मंगलवार को कोटा से निजामुद्दीन जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस कंट्रोलर की लापरवाही से लूप लाइन पर चली गई। होडल स्टेशन के पास वह पलटने से बच गई। लापरवाही पर कंट्रोलर और स्टेशन प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। 

नई दिल्ली-आगरा रेल खंड स्थित होडल रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में मंगलवार सुबह 10.45 से दोपहर 12.45 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। लूप लाइन में पटरी बदले जाने का काम चल रहा था। मथुरा रेलवे स्टेशन से सुबह 10.20 बजे कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने के कुछ देर बाद ट्रेन के टीटीई ने कंट्रोल रूम में मैसेज दिया कि यात्री निरंजन सिंह को हार्ट अटैक आया है। तत्काल चिकित्सा सुविधा की जरूरत है। इस समय ट्रेन होडल स्टेशन के पास थी, लेकिन ट्रेन का स्टापेज नहीं है।डीआरएम कार्यालय आगरा स्थित कंट्रोल रूम से कंट्रोलर उपेंद्र यादव ने ट्रेन को लूप लाइन में भिजवाने के लिए सिग्नल ग्रीन कर दिया। ग्रीन सिग्नल देख जनशताब्दी एक्सप्रेस लूप लाइन पर मुड़ गई। इंजन और तीन कोच ही लूप लाइन पर पहुंचे थे, तभी लोको पायलट की नजर सामने लगी लाल झंडी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया। उस समय स्पीड 30 किमी प्रति घंटा ही थी। तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। ट्रेन के बाकी कोच मैन लाइन पर थे और श्रीधाम एक्सप्रेस पीछे से आ रही थी। इसका पता चलते ही कंट्रोलरूम में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सिग्नल डाउन किए गए। इससे आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए थम गए।होडल स्टेशन के अधिकारी और आरपीएफ पहुंच गई। जनशताब्दी एक्सप्रेस को बैक कर मुख्य ट्रैक पर लाने के बाद निजामुद्दीन के लिए रवाना किया गया। घटना के समय होडल पर उप स्टेशन प्रबंधक सतबीर सिंह ड्यूटी पर थे। आधा घंटे बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। अगले स्टेशन बल्लभगढ़ पर ट्रेन को रोककर यात्री निरंजन सिंह को अस्पताल भेजा गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया डीआरएम ने कंट्रोलर और उप स्टेशन प्रबंधक होडल को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Previous Post

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा पर पुलिस से खींचतान

Next Post

मिस टीन की फाइनलिस्ट्स ने किया ताजमहल का दीदार

Related Posts

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

May 23, 2026

आगरा। वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट डालना आठ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इन सभी...

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

May 22, 2026

आगरा। शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर शिकायतों से परेशान दो महिलाओं ने हंगामा किया। दोनों महिलाओं का आरोप...

Next Post
मिस टीन की फाइनलिस्ट्स ने किया ताजमहल का दीदार

मिस टीन की फाइनलिस्ट्स ने किया ताजमहल का दीदार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हर बार शिवाजी महाराज की जयंती यहीं मनाएंगे: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

हर बार शिवाजी महाराज की जयंती यहीं मनाएंगे: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

February 19, 2024
दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

May 17, 2023
गिजौली गांव में जातीय तनाव पर सियासत तेज, सांसद सुमन का पुतला फूंका

गिजौली गांव में जातीय तनाव पर सियासत तेज, सांसद सुमन का पुतला फूंका

September 17, 2025
कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

April 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था
  • डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.