• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलदीप हत्याकांड: दो बार पेड़ पर लटके रहे थे घंटों तक 25 लाख रुपये

कुलदीप हत्याकांड: दो बार पेड़ पर लटके रहे थे घंटों तक 25 लाख रुपये

गांव के ही हैं तीनों हत्यारे, इनमें से दो मानते थे कुलदीप के पिता से रंजिश

February 18, 2022
in Crime

आगरा। इरादतनगर में कुलदीप का अपहरण करने के बाद की गई हत्या सुर्खियों में छाई हुई है। कुलदीप को एक हत्यारोपी यह कह कर ले गया था कि चलो गिल्ली डंडा काट कर लाते हैं। वह जिस जगह पर कुलदीप ले गया था। वहां पहले से ही उसके 2 साथी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी पुलिस आज हत्या का पर्दाफाश करेगी।

गांव हज्जुपुरा के रहने वाले गब्बर के पुत्र कुलदीप का 23 जनवरी को अपहरण हुआ था। पुलिस की कई टीमें कुलदीप को खोजने में लगी हुई थी। अपहरण होने के कुछ दिन बाद ही कुलदीप के घर पर एक पत्र फेंका गया। इसमें लिखा गया था कि खैरागढ़ रोड पर सैया बस स्टैंड के पास वह 35 लाख लेकर आ जाएं। परिजन 35 लाख रुपए लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई नहीं आया। दो  दिन बाद फिर से कुलदीप के घर में एक पत्र फेंका गया। इसमें लिखा गया कि सरेन्धी से आगे जो पेट्रोल पंप है उसके पास में एक शीशम का पेड़ है, उस पर वह 25 लाख रुपये टांग दें। कुलदीप के पिता ने पेड़ पर शाम को 6:00 बजे जाकर 25 लाख रुपए टांग दिए। रात के 11:00 बजे तक पैसे टंगे रहे लेकिन कोई लेने नहीं आया। इसके बाद फिर से अगले दिन कुलदीप के घर में पत्र फेंका गया और कहा गया कि सुबह 10:00 बजे उसी पेड़ पर जाकर पैसे टांगने हैं। इस बार भी कोई पैसे लेने नहीं आया। कुलदीप के पिता गब्बर ने पड़ोसियों से कहा था कि उन्होंने दूसरी बार जो पैसे पेड़ पर टांगे थे उस थैले में एक पत्र भी रखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें कुलदीप के जिंदा होने का सबूत चाहिए। इधर तीसरा पत्र जब घर में फेंका गया था उसके साथ कुलदीप का टोपा भी फेंका गया था। जबकि अपहरणकर्ताओं पेड़ से पैसे वाला बैग लेकर नहीं गए थे फिर भी उन्हें पता था कि उसमें पत्र रखा हुआ है। इसके बाद ही गांव के लोगों पर हत्या का शक हो गया था। सूत्रों की मानें तो एसओजी और थाना पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए काफी मेहनत की। इन्होंने मुकेश, आशु और कन्हैया को पकड़ लिया। तीनों से पूछताछ हुई तो तीनों ने हत्या की बात कबूल की।

मुकेश ने बताया कि मैं गिल्ली डंडा लाने के बहाने कुलदीप को लेकर गया था। मैंने उसके पैर पकड़ लिए थे। आशु और कन्हैया ने उसका गला दबा दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। हमने उसके शव को एक गुफा में रख दिया था। बाद में उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस पर आशु ने बताया कि गब्बर के घर में 5 साल पहले मैंने जेवरात की चोरी की थी। हालांकि पुलिस के दबाव में मैंने जेवर वापस कर दिए थे, लेकिन इस मामले में गब्बर ने मेरी काफी बेइज्जती की थी। इसलिए मुझे अपनी बेइज्जती का बदला लेना था। मुकेश ने बताया कि मेरी बहन की ससुराल में मृत्यु हो गई थी। ससुराली जनों ने ढाई लाख रुपए समझौते के लिए गब्बर को दिए थे। गब्बर यह पैसे नहीं दे रहा था, जिसके बाद मैं उससे दुश्मनी मानने लगा था। कन्हैया, मुकेश का भांजा है। वह मुकेश के घर में ही रहता है। इसलिए उसने मुकेश का साथ दिया था।

Previous Post

इरादत नगर से अपरहण किए गए छात्र की हत्या, बवाल की आशंका पर फोर्स तैनात

Next Post

साईं भजन संध्या में झूमे भक्त, पालकी यात्रा में जय साईं नाथ के लगे जयकारे

Related Posts

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा तीन दिन से लापता थी। गुरुवार रात 2:00 बजे डौकी क्षेत्र में तनौरा...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

February 12, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन वीक में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।...

उड़ीसा से अलीगढ़ जा रही थी नशे की खेप, एएनटीएफ और ट्रान्स यमुना  पुलिस ने पकड़ा

उड़ीसा से अलीगढ़ जा रही थी नशे की खेप, एएनटीएफ और ट्रान्स यमुना पुलिस ने पकड़ा

February 12, 2026

आगरा।  ट्रांस यमुना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 24 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। यह खेप...

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

February 11, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में भरोसे के रिश्ते को तोड़ते हुए एक पड़ोसी ने नकली सोना गिरवी रखकर करीब 11...

फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

February 10, 2026

आगरा  फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।  मुठभेड़ के दौरान बदमाश...

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

February 9, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर उमापति पर फर्जी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।...

Next Post
साईं भजन संध्या में झूमे भक्त, पालकी यात्रा में जय साईं नाथ के लगे जयकारे

साईं भजन संध्या में झूमे भक्त, पालकी यात्रा में जय साईं नाथ के लगे जयकारे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पत्नी और बेटों साथ देखा ताजमहल

क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पत्नी और बेटों साथ देखा ताजमहल

November 23, 2024
13 साल से फरार चल रहे इनामी को न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा

13 साल से फरार चल रहे इनामी को न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा

November 10, 2024
परीक्षा नियंत्रक छात्रों को हंगामे के लिए मजबूर क्यों करते हैं?

परीक्षा नियंत्रक छात्रों को हंगामे के लिए मजबूर क्यों करते हैं?

March 21, 2022

सिकंदरा क्षेत्र में लूट करने आए लुटेरे लूट की वारदात करने से पहले दबोचे

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि
  • फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
  • अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त
  • कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.