• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो से 15 सितंबर तक खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

दो से 15 सितंबर तक खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की लक्षण के आधार पर उनके घर पर ही होगी स्क्रीनिंग

September 1, 2024
in administration, Agra, Health, News

आगरा। आगरा में 2 से 15 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे।  अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगी और लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरुक करेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर चमड़े के रंग से हल्के या गहरे रंग के दाग-धब्बे हो सकते हैं, जो सुन्न होते हैं और इनमें दर्द नहीं होता है। अगर किसी के शरीर पर ऐसे कोई दाग-धब्बे दिखाई दें तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताएं। इसके बाद मरीजों की स्क्रीनिंग करके जांच की जाएगी और यदि जांच में कुष्ठ की पुष्टि होगी तो मरीजों का उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, लेकिन समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अगर इलाज में देरी होती है तो यह रोग गंभीर रूप ले सकता है और त्वचा, नसों और अंगों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि अभियान को जनपद के 15 ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता और एक पुरुष सदस्य की टीम, जबकि शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक पुरुष सदस्य की टीम लक्षणयुक्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करेंगी। इसके बाद चयनित किये गये संभावित कुष्ठ रोगियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भन पर्ची के साथ रेफर किया जाएगा। यह अभियान 14 दिन चलेगा। इसे पल्स पोलियो अभियान की भांति चलाया जाना है। दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की लक्षण के आधार पर उनके घर पर ही स्क्रीनिंग होगी।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव गोपाल ने बताया कि अगर शरीर पर चमड़ी के रंग से हल्का कोई भी सुन्न दाग धब्बा हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य करानी चाहिए। हल्के रंग के व्यक्ति की त्वचा में गहरे और लाल रंग के भी धब्बे हो सकते हैं। हाथ या पैरों की अस्थिरता या झुनझुनी, हाथ पैर व पलकों में कमजोरी, नसों में दर्द, चेहरे या कान में सूजन अथवा घाव और हाथ या पैरों में दर्द रहित घाव भी इसके लक्षण हैं । तुरंत जांच और इलाज से मरीज ठीक हो जाता है और सामान्य जीवन जी सकता है। इसके विपरीत देरी पर कुष्ठ दिव्यांगता का रूप ले सकता है। कुष्ठ सुन्न दाग धब्बों की संख्या जब पांच या पांच से कम होती है और कोई नस प्रभावित नहीं होती या केवल एक नस प्रभावित होती है तो मरीज को पासी बेसिलाई (पीबी) कुष्ठ रोगी कहते हैं जो छह माह के इलाज में ठीक हो जाता है । अगर सुन्न दाग धब्बों की संख्या छह या छह से अधिक हो और दो या दो से अधिक नसें प्रभावित हों तो ऐसे रोगी को मल्टी बेसिलाई (एमबी) कुष्ठ रोगी कहते हैं और इनका इलाज होने पर साल भर का समय लगता है। कुष्ठ रोगी को छूने और हाथ मिलाने से इस रोग का प्रसार नहीं होता। रोगी से अधिक समय तक अति निकट संपर्क में रहने पर उसके ड्रॉपलेट्स के जरिये ही बीमारी का संक्रमण हो सकता है ।

प्रस्तावित अभियान पर एक नजर
लक्षित आबादी= 51.15 लाख
कुल टीम= 4057
कुल पर्यवेक्षक= 841

Previous Post

अभाविप गतिविधि खेलो भारत के तहत साप्ताहिक खेल कुंभ व राष्ट्रीय कला मंच के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित करेगी

Next Post

जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

Related Posts

जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

February 13, 2026

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के चतुर्थ दिवस शुक्रवार सायंकाल दशावतार लीला...

फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल

फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल

February 13, 2026

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान के पहले तल पर डाला जा रहा लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। इसकी वजह से भूतल...

अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त

अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त

February 13, 2026

आगरा। ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के फेस-3 के सेक्टर-8 में आवासीय...

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

February 13, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में बुधवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पुलिस आख्या को...

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा तीन दिन से लापता थी। गुरुवार रात 2:00 बजे डौकी क्षेत्र में तनौरा...

75 वर्ष पुराने लाभचंद मार्केट पर संकट की आशंका:  दुकानदारों ने डीएम से मांगा संरक्षण

75 वर्ष पुराने लाभचंद मार्केट पर संकट की आशंका: दुकानदारों ने डीएम से मांगा संरक्षण

February 13, 2026

आगरा। राजा मंडी स्थित लाभचंद मार्केट के 25 से अधिक विधिसम्मत किरायेदारों व दुकानदारों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी...

Next Post
जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद में बवाल: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने,  पथराव और फायरिंग

फतेहाबाद में बवाल: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पथराव और फायरिंग

September 2, 2023
सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल सिंह यूपी के प्रदेश संगठन मंत्री

सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल सिंह यूपी के प्रदेश संगठन मंत्री

August 10, 2022
कस्टडी में हेमरेज-6/ विभागीय जांच हुई शुरू, परिवारीजनों के भी होंगे बयान

कस्टडी में हेमरेज-6/ विभागीय जांच हुई शुरू, परिवारीजनों के भी होंगे बयान

September 19, 2022
आगरा में रिकॉर्ड तोड़ 56 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

आगरा में रिकॉर्ड तोड़ 56 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

July 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि
  • फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
  • अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त
  • कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.