• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मोदी-योगी ने कराया विकास, अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए थे दंगे- जेपी नड्डा

मोदी-योगी ने कराया विकास, अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए थे दंगे- जेपी नड्डा

February 1, 2022
in Politics

हाथरस। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने मोदी-योगी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन आपको याद रखना है कि पिछले पाॅच सालो में देश व प्रदेश में किसने विकास किया है और जनता के साथ कौन खडा रहा है। अखिलेश सरकार में 300 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन योगी सरकार में एक भी दंगा नही हुआ। जेपी नड्डा आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रमुख उद्यमी श्रीकृष्ण खेतान ने की थी। मंच से विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अर्जुनराम मेघवाल के अलावा किसी का भी संबोधन नही हुआ। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक हरीशंकर माहौर, वीरेन्द्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा सदर प्रत्याशी अंजुला माहौर, जिला प्रभारी देवेन्द्र चैधरी मंच पर बैठे हुए थे, लेकिन स्वागत भाजपा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के अलावा अन्य किसी का नही हुआ। स्वागत के लिए भी प्रत्येक वर्ग के लोगों को मंच पर बुलाया गया था। अध्यक्षता कर रहे श्रीकृष्ण खेतान के अलावा अशोक अग्रवाल जीके, रिषी बंसल, डिस्ट्रिक्ट बार एसो. अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम, अनिल कुमार तेल वाले, रामनिवास रावत के अलावा फूलो की बडी माला से जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, हरीशंकर राना भूरा पहलवान द्वारा संयुक्त रूप से किया था। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जहाॅ उन्हें फर्सा भेंट किया वही शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया था। एक घंटे देरी से आये जेपी नड्डा ने अपने 30 मिनट के भाषण में बताया कि किस तरह कोविड 19 पर भारत सरकार ने नियंत्रण ही नही पाया है बल्कि दो-दो वैक्सीनो का निर्माण भी भारत में हो गया था। पहले जब भी कोई इस तरह की बीमारी भारत में फेलती थी तो यहाॅ 20 या 25 साल बाद टीकाकरण होता था। उन्होंने इसके आंकडे भी सामने रखे। मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए 3 लाख से अधिक घरो का निर्माण कराया। हम तुष्टीकरण की बात नही करते है, हाथी के दाॅत दिखाने और खाने के अलग होते है। विकास की बात तो सभी नेता कर रहे है, लेकिन आपको यह देखना है कि विकास किसने कराया है। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मुफ्त बिजली देने की बात कह रहे है उनके राज्य में बिजली तक नही आती थी, हमने गरीब व मुस्लिम महिलाओं को गैस कनैक्शन दिये, घरो का निर्माण कराकर दिया, तीन तलाक समाप्त कराया, धारा 370 समाप्त की। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मैडीकल काॅलेज व डिग्री काॅलेज खोला जा रहा है। हाथरस में भी मैडीकल काॅलेज के लिए स्वीकृति दे दी गयी है। तमाम नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे का विकास हुआ है। पहले जो दूरी 3 घंटे की थी अब 1 घंटे की रह गयी है। उन्होंने कहा कि रामपुर में पीएससी कैम्प पर हमले में 7 पीएससी जवान मारे गये थे। बाद में लश्कर तोइवा के कमांडर सहित 7 लोग पुलिस ने पकड लिये थे, लेकिन अखिलेश सरकार ने इनसे मुकद्दमा वापस लेने की सिफारिश की थी, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इनके ऊपर मुकद्दमा चला जिसमें से 4 को फांसी और 3 को आजीवन कारावास हुआ था। यह कैसी बिडंवना है कि कुछ लोगों को देश के नही देश के बाहर के नेता पसंद आते है। हम सरदार पटेल की बात करते है तो वह जिन्ना की बात करते है। मोदी-योगी द्वारा यूपी के अंदर विकास ही विकास कराया है। पाॅच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, इनमें से एक जो आपके हाथरस के पास जेवर में बन रहा है वह एशिया का सबसे बडा ओर विश्व का दूसरे नम्बर का एयरपोर्ट है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को आप दूसरा चांस देना चाहते है। योगी सरकार से पहले गन्ना किसानो का किसी ने भुगतान नही किया था, बसपा सरकार में 19 चीनी और सपा सरकार में 11 चीनी मिले बंद हो गयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलो को शुरू ही नही कराया बल्कि 140 करोड से अधिक का गन्ना किसानो को भुगतान किया। यूपी में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन हो रहा है। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया था। बाद में जेपी नड्डा ने अग्रवाल सदन के हाॅल में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत व ब्लाॅक प्रमुखो के साथ अलग से करीब दो घंटे बैठक कर विधानसभा चुनाव में तीनो सीटो को जीतने का गुरूमंत्र दिया था।

Previous Post

अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा से एसपी सिंह बघेल लड़ेंगे करहल से चुनाव

Next Post

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

Related Posts

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

April 12, 2026

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला।...

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

April 11, 2026

आगरा। कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। यूटा के कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ  प्रशासनिक...

Next Post
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026
पानी का बिल नहीं भरने पर कटेगा सीवर कनेक्शन

पानी का बिल नहीं भरने पर कटेगा सीवर कनेक्शन

February 22, 2023
तीन साल की बच्ची निकली कोरोना पॉजिटिव

तीन साल की बच्ची निकली कोरोना पॉजिटिव

April 12, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जोहर से अलग होने की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जोहर से अलग होने की घोषणा की

February 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.