• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

March 15, 2022
in National, News, Politics, Uncategorized

पटना। बिहार विधानसभा में कल जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच सदन के अंदर बहस हुई, वो मामला अब और आगे बढ़ गया है। यूं समझ लीजिए कि इस बार बीजेपी और जदयू एक- दूसरे से आर-पार के मूड में दिख रही है। वहीं बीजेपी के लखीसराय से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि सम्राट चौधरी के बाद अब वो सीएम नीतीश कुमार के शब्दबाण को जरा भी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को हुई घटना के बाद मंगलवार को विजय सिन्हा सदन में पहुंचे ही नहीं।

जब स्पीकर विजय सिन्हा विधानसभा नहीं पहुंचे तो कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने आसन संभाला। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, बीजेपी से ज्यादा अब इसे विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। विजय सिन्हा सोमवार को भी बहस के बाद सदन की कार्रवाई अधूरी छोड़ कर चले गए थे। दरअसल जिस तरह से सीएम नीतीश ने उनपर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया, उससे विजय सिन्हा बुरी तरह से आहत हो गए। मंगलवार को भी विधानसभा की कार्यवाही को इसी वजह से हुए हंगामे के कारण दो बार स्थगित करना पड़ा।
इस घटना के बाद विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया। अब विपक्ष बीजेपी की तरह ही अध्यक्ष के समर्थन में आ गया है। मंगलवार को जब सदन शुरू हुआ तो आरजेडी समेत विपक्ष के सारे सदस्य काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे और अपना विरोध जाहिर कर दिया। इसके बाद सदन में ही विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और बिहार में तानाशाही शासन चलाने का नया मुद्दा छेड़ दिया। विपक्ष का कहना था कि सोमवार को सीएम नीतीश ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल सदन के अध्यक्ष के लिए किया वो मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। अध्यक्ष किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरी विधानसभा का होता है और उसका सम्मान सबको करना होगा।
इधर नीतीश कुमार के खासमखास और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इस मामले में अलग ही दलील दे दी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने सोमवार को सदन में विधायिका और कार्यपालिका के अपने-अपने कार्यक्षेत्र और सीमाओं की जानकारी भर दी थी। विजय चौधरी, जो खुद भी विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं, ने ये दलील दी कि मुख्यमंत्री ने आसन से ससम्मान हाथ जोड़कर अपनी बात रखी थी। इस पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि नीतीश ने किस तरह से हाथ जोड़कर अपनी बात रखी वो सदन और पूरे बिहार ने देखा। एक सूत्र ने बताया कि आरजेडी अब इस मुद्दे पर नीतीश को तानाशाह की तरह प्रचारित करने के अभियान में जुट गई है। कोशिश यही है कि अध्यक्ष और सीएम के बीच हुई बहस को सदन की गरिमा का मुद्दा बनाया जाए और नीतीश को इसी चक्रव्यूह में बांध दिया जाए। उधर नीतीश ने सोमवार को गरमा-गरम बहस के बाद विपक्ष को ये मौका दे भी दिया।

Previous Post

एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

Next Post

सिकंदरा पुलिस और एसओजी ने मिलकर शराब का कैंटर पकड़ा, होली पर खपने के लिए जा रही थी बिहार

Related Posts

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

March 12, 2026

आगरा। लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति,...

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से जुड़े मामले में अदालत...

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

March 10, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा से मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर के लिए नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन...

T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर ताजनगरी में जश्न का माहौल

T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर ताजनगरी में जश्न का माहौल

March 8, 2026

आगरा। अहमदाबाद में आज 20-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर भारत ने...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

Next Post
सिकंदरा पुलिस और एसओजी ने मिलकर शराब का कैंटर पकड़ा, होली पर खपने के लिए जा रही थी बिहार

सिकंदरा पुलिस और एसओजी ने मिलकर शराब का कैंटर पकड़ा, होली पर खपने के लिए जा रही थी बिहार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को दिनदहाड़े बंधक बनाकर की लूट

बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को दिनदहाड़े बंधक बनाकर की लूट

August 29, 2024
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा ने परिवार के साथ निहारा ताज

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा ने परिवार के साथ निहारा ताज

October 23, 2023
सिकंदरा में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत

सिकंदरा में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत

December 8, 2022
निर्लज्ज लोग सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी छात्रा का वीडियो बनाते रहे, किसी ने उसकी आबरू नहीं ढकी

निर्लज्ज लोग सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी छात्रा का वीडियो बनाते रहे, किसी ने उसकी आबरू नहीं ढकी

August 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.