• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

हाईकोर्ट के आदेश को यहां कोई नहीं पूछता है, पैसे देने पर ही बनेगी डिग्री..

February 1, 2022
in Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री लेने के लिए एक छात्र ने 17 साल तक चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्र ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह भी कहा कि वह भी इस विश्वविद्यालय से बिना पैसे के डिग्री नहीं दिला सकते हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह देख छात्र ने राष्ट्रपति से सपरिवार आत्महत्या करने की अनुमति मांगी। आत्मदाह की अनुमति मांगने के बाद इंटेलिजेंस ने उससे संपर्क कर कहा कि 15 दिन में उसे उसकी डिग्री मिल जाएगी। लंबा समय बीतने के बाद भी डिग्री नहीं मिलने पर छात्र हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को छात्र को डिग्री दिए जाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश लेकर जब वह विश्वविद्यालय पहुंचा तो उसका आरोप है कि उससे 20,000 रिश्वत मांगी गई। छात्र का यह भी आरोप है कि बाबू ने उससे कहा कि रिश्वत का पैसा ऊपर तक जाता है।

छात्र अमित कुमार ने आरबीएस कॉलेज से सत्र 2003 में बीएड किया है। छात्र ने अपनी ओरिजिनल डिग्री के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया। यहां से डिग्री नहीं मिलने पर उसने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कुलाधिपति, मुख्य सचिव उच्च शिक्षा को करीब 16 पत्र लिखे। इसके बावजूद भी उसकी डिग्री नहीं मिली। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उसने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थिति इतनी खराब है कि वह भी बिना पैसे के यहां से डिग्री नहीं दिलवा सकते हैं। इतना सब लिखने के बाद भी डिग्री नहीं मिलने पर छात्र ने राष्ट्रपति से  सपरिवार आत्महत्या की अनुमति मांगी। आत्महत्या की अनुमति मांगने पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय की इंटेलिजेंस ने उससे संपर्क किया और कहा कि विश्वविद्यालय में उनकी बात हुई है। 15 दिन में उसे उसकी डिग्री मिल जाएगी। लंबा समय बीतने के बाद भी डिग्री नहीं मिलने पर वह अंत में हाईकोर्ट चला गया। छात्र का कहना है कि हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि वह अपनी मूल अंकतालिका और प्रोविजनल डिग्री विश्वविद्यालय में प्रत्यावेदन के साथ जमा कर दे। विश्वविद्यालय एक महीने के अंदर जांच कर उसे उसकी ओरिजिनल डिग्री देगा। छात्र का कहना है कि वह अपनी प्रोविजनल डिग्री और अंकतालिका जमा करने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में गया था। वहां उससे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात सुनील वार्ष्णेय नाम के बाबू ने कहा कि डिग्री के लिए 20,000 रुपए लगेंगे। सत्ता परिवर्तन हो गया है। नए वीसी आ गए हैं। यह पैसा ऊपर तक जाता है। प्रत्यावेदन लिए जाने के ही 5,000 रुपए लगेंगे। इसमें मेरे 1000, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के 4000 रुपए हैं। वहीं पूरी डिग्री बनवाने के 20,000 रुपए लगेंगे। छात्र ने पैसे देने से मना किया तो बाबू ने प्रत्यावेदन पर किए हस्ताक्षर काट दिए और प्रत्यावेदन उसे वापस कर दिया। छात्र का कहना है कि उसने बाबू से कहा कि वह उसे परीक्षा नियंत्रक से मिलवा दे। इस पर बाबू ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने मुझसे यह सब कहने के लिए कहा है। छात्र का यह भी आरोप है कि बाबू ने उससे कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों को यहां पर कोई नहीं पूछता है, जब तक पैसे नहीं दोगे डिग्री नहीं बनेगी। बाबू द्वारा पैसे मांगे जाने कि जब वह प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा से शिकायत करने गया तो उन्होंने भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद छात्र ने पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कुलाधिपति, मुख्य सचिव उच्च शिक्षा से शिकायत की है।

इस संबंध में पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। यथाशीघ्र विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। छात्र से जिन कर्मचारियों ने पैसे मांगे हैं और उसका उत्पीड़न किया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

फिरोजाबाद में मुस्लिम, यादव और निषाद वोटों के लिए मचा है सियासी घमासान

Next Post

गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती, गरीबों को आवास, जानिए बजट के बड़े ऐलान

Related Posts

स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

March 11, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आरबीएस...

शैक्षिक संगोष्ठी में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का ऐलान, TET आंदोलन के संघर्ष मोर्चा का गठन

शैक्षिक संगोष्ठी में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का ऐलान, TET आंदोलन के संघर्ष मोर्चा का गठन

February 26, 2026

आगरा। वर्तमान समय में शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। शिक्षकों को टीईटी परीक्षा के नाम पर शिक्षकों की...

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

February 14, 2026

आगरा।  18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से...

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

February 9, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर उमापति पर फर्जी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।...

मेडिकल ग्रैजुएट्स की प्रैक्टिस की तैयारी को मज़बूत करने के लिए क्लिनिकल ऑब्ज़र्वरशिप प्रोग्राम लॉन्च

मेडिकल ग्रैजुएट्स की प्रैक्टिस की तैयारी को मज़बूत करने के लिए क्लिनिकल ऑब्ज़र्वरशिप प्रोग्राम लॉन्च

January 28, 2026

आगरा। मेड्यूसिनेशन और उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज़ ने मेडिकल ग्रैजुएट्स की प्रैक्टिस की तैयारी को मज़बूत करने के लिए क्लिनिकल ऑब्ज़र्वरशिप...

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

January 20, 2026

आगरा। शोध छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल गए डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ...

Next Post

गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती, गरीबों को आवास, जानिए बजट के बड़े ऐलान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चार हजार रुपये में वर्दी खरीदकर इंस्पेक्टर बना शातिर, पुलिस ने दबोचा

चार हजार रुपये में वर्दी खरीदकर इंस्पेक्टर बना शातिर, पुलिस ने दबोचा

February 1, 2024
नेटकॉन 2022 में टीबी और सांस संबंधी बीमारियों पर हुई चर्चा

नेटकॉन 2022 में टीबी और सांस संबंधी बीमारियों पर हुई चर्चा

March 1, 2023
बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौत

बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौत

November 29, 2022
सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

May 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर के होटल, रेस्टोरेंट पर संकट बढ़ा
  • पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश
  • स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत
  • सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.