• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

एसओजी और मलपुरा थाना पुलिस को एसएसपी ने की 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा

March 11, 2022
in Crime, National, News

आगरा। ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले पांच शातिर बदमाश मलपुरा थाना पुलिस और एसओजी के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर और चेसिस बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

24 फरवरी को हरवीर निवासी चिकसाना ट्रैक्टर की ठेली में आलू भरकर किरावली स्थित कोल्ड स्टोर में रखने जा रहा था। अछनेरा थाने के सामने खड़े दो लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी। हरवीर ने इंसानियत दिखाते हुए  दोनों को लिफ्ट दे दी। आगे जाकर एक ब्रेजा कार आकर रुकी उसमें से चार बदमाश उतरकर आए और हरवीर को अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए और उसे मलपुरा में फेंक गए। वहीं जिन दो बदमाशों ने लिफ्ट मांगी थी। वह ट्रैक्टर को मथुरा की ओर लेकर चले गए। अछनेरा थाना पुलिस ने मामले में लूट का मुकदमा दर्ज किया। यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ था कि 2 मार्च को हाईवे से दक्षिण बाईपास पर मंजीत ढाबे के पास बदमाशों ने दो चेसिस लूट लिए। दोनों ड्राइवरों को गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए और आगे जाकर फेंक गए।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया गया था। इससे पुलिस को समझ में आ गया कि यह दोनों लूट एक ही गैंग ने की हैं। थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी और एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। दोनों को सूचना मिली कि लुटेरे क्षेत्र में आए हुए हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर टीम के साथ पहुंच कर उन्होंने मौके से पांच लुटेरों को पकड़ा। इनके नाम इमरान, शकील, रिजवान, शाहरुख और सोहेल हैं। सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर और दोनों ट्रक के चेसिस बरामद कर लिए।  एसएसपी ने बताया कि यह लूट करने के बाद वाहन को दूसरी दिशा में ले जाते थे और ड्राइवर को दूसरी दिशा में। यह ऐसा पुलिस को गुमराह करने के लिए करते थे। एसएसपी ने बताया कि इनको पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

Previous Post

पति को बाहर जाता देख घर में घुसकर दृष्टिहीन महिला के साथ की छेड़खानी

Next Post

बाबा बुलडोजर का कहर और मोदी लहर में होली पर दिवाली मनाने का जश्न

Related Posts

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा तीन दिन से लापता थी। गुरुवार रात 2:00 बजे डौकी क्षेत्र में तनौरा...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की

February 12, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन वीक में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।...

उड़ीसा से अलीगढ़ जा रही थी नशे की खेप, एएनटीएफ और ट्रान्स यमुना  पुलिस ने पकड़ा

उड़ीसा से अलीगढ़ जा रही थी नशे की खेप, एएनटीएफ और ट्रान्स यमुना पुलिस ने पकड़ा

February 12, 2026

आगरा।  ट्रांस यमुना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 24 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। यह खेप...

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

February 11, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे...

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

February 11, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में भरोसे के रिश्ते को तोड़ते हुए एक पड़ोसी ने नकली सोना गिरवी रखकर करीब 11...

फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

February 10, 2026

आगरा  फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।  मुठभेड़ के दौरान बदमाश...

Next Post
बाबा बुलडोजर का कहर और मोदी लहर में होली पर दिवाली मनाने का जश्न

बाबा बुलडोजर का कहर और मोदी लहर में होली पर दिवाली मनाने का जश्न

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंडलायुक्त ने यमुना आरती घाट का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त ने यमुना आरती घाट का किया निरीक्षण

August 30, 2023
मॉकड्रिल में आतंकी गतिविधियों को किया गया नाकाम

मॉकड्रिल में आतंकी गतिविधियों को किया गया नाकाम

May 27, 2022
युवक ने रची थी अपहरण की फर्जी कहानी

युवक ने रची थी अपहरण की फर्जी कहानी

October 1, 2022
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

November 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि
  • फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
  • अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त
  • कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.