• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल

प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल

March 12, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल का दिल्ली ट्रांसफर हो रहा है? समझा जाता है कि वह दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए जा सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर एक ट्वीट में पूछा कि क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली का अगला एलजी बनाया जा रहा है? पटेल को दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। वह दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के प्रशासक भी हैं। पटेल उस वक्त गुजरात के गृह मंत्री रहे, जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री हुआ करते थे। पिछले साल लक्षद्वीप में पटेल के कई कदमों का खासा विरोध हुआ था। उन्हें वापस बुलाए जाने की मांग तक उठी थी। अभी अनिल बैजल दिल्ली में केंद्र सरकार के नुमाइंदे हैं। 1969 बैच के बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया गया था।

उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले से आने वाले प्रफुल्ल पटेल के पास सिविल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेहसाणा जिले से आते हैं। जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो पटेल को दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रशासक नियुक्त किया गया। जनवरी 2020 में इन दोनों केंद्रशासित प्रदेशों का विलय करके एक बना दिया गया। पटेल ही उसके प्रशासक बने रहे। दिसंबर 2020 में पटेल को लक्षद्वीप का जिम्मा भी सौंप दिया गया।
प्रफुल खोड़ाभाई पटेल ने पिछले साल मुस्लिम बहुल लक्षद्वीप में कुछ ड्राफ्ट नियमों से बवाल मचा दिया था। विपक्षी दलों के आरोप थे कि उन्होंने  शराब के सेवन पर रोक लगा दी, पशु संरक्षण का हवाला देते हुए बीफ (गोवंश) उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया। पटेल का बचाव करते हुए बीजेपी ने दावा किया था कि यह विरोध राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयास का नतीजा है।

Previous Post

वेतनभोगियों को करारा झटका, पीएफ पर ब्याज दर घटा कर 8.1% करने की सिफ़ारिश

Next Post

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

Related Posts

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Next Post
मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

August 3, 2024
न्यू आगरा थाना आएगा एसीपी ताज सुरक्षा सर्किल में

न्यू आगरा थाना आएगा एसीपी ताज सुरक्षा सर्किल में

December 3, 2022
ममतामयी मॉं का पुण्य स्मरण

ममतामयी मॉं का पुण्य स्मरण

January 14, 2025
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

November 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.