• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर युवक ने फेंका जूता, काफिले पर फेंकी गई स्याही

स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर युवक ने फेंका जूता, काफिले पर फेंकी गई स्याही

डौकी क्षेत्र में चुनावी सभा करने आए थे, पुलिस ने जूता फेंकने वाले को किया गिरफ्तार

May 3, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को डौकी क्षेत्र में चुनावी सभा करने आए थे। मंच पर भाषण के दौरान उनके ऊपर एक युवक ने जूता फेंक दिया।  इससे पहले मार्ग में उनके काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए गए और उनकी कार पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में थाना डौकी क्षेत्र स्थित माता सती मंदिर पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान जनता के बीच से एक युवक उठा और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने हाथ में जूता लेकर मंच की ओर फेंक दिया। हालांकि यह जूता मौर्य को न लग कर पोडियम के बराबर में लगे मोबाइल रिकार्डिंग स्टैंड से टकराया। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। भागते हुए युवक को पुलिस ने तुरंत दबोच लिया और जनसभा स्थल से पकड़ कर थाने ले गई। थाना प्रभारी डौकी ने बताया गया कि पकड़े गए युवक का नाम धर्मेंद्र धाकरे है। 

इससे पूर्व फतेहाबाद चौराहे पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाए। उन्होंने कार पर स्याही भी फेंक दी। स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ के नारे लगना शुरू हो गए। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हुई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, अंकित चौहान, बाबू भाई, मनीष कुमार, महेंद्र महंत, राधेश्याम दास, शांति भाई, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। घटना के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने वीडियो जारी कर जूता फेंकने वाले को संगठन का पदाधिकारी बताया। यह भी कहा कि सनातन धर्म को ढोंग कहने वाले और ब्राह्मणों को राक्षस कहने वाले व रामचरित मानस का अपमान करने वाले का ऐसे ही जूते से स्वागत किया जाएगा। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। रामकृष्ण का अपमान करने वालों का यही हश्र किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पिछले दिनों हिंदू धर्म को लेकर टीका-टिप्पणी की गई थी। प्रदर्शनकारियों में इसी बात को लेकर नाराजगी थी। 

Previous Post

आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा नहीं प्रत्याशियों का विरोध भी, क्या भाजपा को मिलेगी जीत की हैट्रिक, टिकी निगाहें

Next Post

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जन-सैलाब, बोलीं इस बार गलती मत कर देना

Related Posts

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण

March 14, 2026

आगरा। आगरा में शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण हुआ है, जो...

मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या

मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या

March 14, 2026

आगरा। कोतवाली के टीला माईथान में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की...

बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

March 14, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से हैकरों ने 98 हजार रुपये पार कर दिए हैं।...

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

March 13, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च...

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026

आगरा। राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 6.50 लाख...

गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

March 13, 2026

आगरा। ताजनगरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा...

Next Post
प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जन-सैलाब, बोलीं इस बार गलती मत कर देना

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जन-सैलाब, बोलीं इस बार गलती मत कर देना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर में हुई लूट के 6 लुटेरे पकड़े

सदर में हुई लूट के 6 लुटेरे पकड़े

September 17, 2023
महिला का अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

महिला का अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

March 23, 2023
10 दिन में लंबित आवेदन निस्तारण न होने पर आशाओं का इंसेंटिव कटेगा: डीएम

10 दिन में लंबित आवेदन निस्तारण न होने पर आशाओं का इंसेंटिव कटेगा: डीएम

August 27, 2024
इंडोनेशिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया

इंडोनेशिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया

September 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.