• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

रूट को भी डायवर्ट किया गया, 11:00 बजे से डायवर्जन रहेगा लागू

April 24, 2024
in administration, Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जिलों से फोर्स आया है। प्रधानमंत्री के आने को लेकर रूट भी डायवर्ट रहेगा। इसलिए कल लोग अपने घर से संभलकर निकलें। 

यह रहेगा रूट डायवर्जन

– एमजी रोड से कोठी मीना बाजार की ओर कलेक्ट्रेट तिराहा, सुभाष पार्क, पंचकुईयां, सेंट जोंस चौराहा से सिर्फ सभा में जाने वाले वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। शेष वाहन भगवान टाकीज होकर एनएच – 19 से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

– लोहामंडी चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अलावा किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन सेन्ट जोन्स, एम.जी रोड और बोदला चौराहा होकर जा सकेंगे।

– बोदला चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अलावा कोई वाहन लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहन सिकंदरा, भावना टावर, एनएच-19 और एमजी रोड होकर जाएंगे।

– मदिया कटरा तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़ अन्य वाहन लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन भावना टावर, अग्रसेन अश्व प्रतिमा, हरीपर्वत चौराहा, आरबीएस चौराहा और एमजी रोड होकर जाएंगे।

-शाहगंज स्पीड कलर लैब तिराहा से जनसभा में आने वाले वाहनों के अलावा किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

-स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सत्तोलाला हलवाई की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

– सीओडी तिराहा से रामनगर की पुलिया की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
मारूति स्टेट चौराहा से जनसभा में आने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को कोठी मीना बाजार रोड नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन अवधपुरी 100 फुटा रोड और बोदला होकर जाएंगे।

-शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया और पृथ्वीनाथ फाटक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को अल्बतिया, अवधपुरी 100 फुटा रोड होकर जाना होगा।

– पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा एवं शंकरगढ़ की पुलिया की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– लोहामंडी से कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की ओर, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से लाडली कटरा कोठी मीना बाजार एवं सत्तोलाला हलवाई की तरफ, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से भोगीपुरा और सोरो कटरा, भोगी पुरा से रूई की मण्डी एवं तहसील की तरफ, बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी की ओर एवं पचकुईया से सोरो कटरा, शाहगंज, जीआईसी मैदान और कोठी मीना बाजार की तरफ आटो, ई-रिक्शा, बैट्री रिक्शा आदि वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।

– फतेहपुर सीकरी की ओर से जनसभा में आने वाली बसें पृथ्वीनाथ फाटक पर लोगों को उतार कर टाटानगर गेट से 100 मीटर आगे पथौली रोड के दोनों तरफ बसों को पार्क करेंगे।

– फतेहपुर सीकरी से आगरा आने वाले वाहन पथौली नहर चौराहा और वायु विहार तिराहे से होकर जाएंगे।

– वायु विहार तिराहे से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Previous Post

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमानत कराने वाले गैंग को एसटीएफ ने पकड़ा

Next Post

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सैंया में सर्राफ के अपहरण से सनसनी

सैंया में सर्राफ के अपहरण से सनसनी

May 20, 2022
गंदगी कर स्वच्छता अभियान को लगा रहे पलीता, जुर्माना

गंदगी कर स्वच्छता अभियान को लगा रहे पलीता, जुर्माना

January 23, 2025
पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

January 28, 2024
नाबालिग बच्चों को बाइक दी तो पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई

नाबालिग बच्चों को बाइक दी तो पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई

June 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.