• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

आंदोलन की चेतावनी, राज भवन में भी करेंगे शिकायत

June 12, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश है।  आक्रोशित एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मांगें नहीं मानने पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का भी सामूहिक बहिष्कार करने की बात कही है, जिसके बाद विश्वविद्यालय में भी खलबली मची हुई है।

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन ने बताया उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति और कुलसचिव से दो बार मुलाकात कर सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों की समस्याएं रखीं थीं। एसोसिएशन का दावा है कि वार्ता के दौरान कुलपति ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि अस्थायी मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों पर पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में लगाई गई 25,000 रुपये की पेनल्टी पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी, जबकि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रति विषय 15,000 रुपये शुल्क लेने पर सहमति बनी थी। एसोसिएशन का आरोप है कि सहमति बनने के बावजूद कुलपति ने एकतरफा नए नियम लागू कर दिए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वार्ता में जो भरोसा दिया गया था, उसे लागू करने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन ने मनमाने निर्णय लेकर संस्था संचालकों के साथ विश्वासघात किया है। इससे निजी महाविद्यालय संचालकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने वेब रजिस्ट्रेशन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया था। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय ने अभी तक लगभग 400 महाविद्यालयों का वेब रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया है, जबकि इसके लिए 400 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। एसोसिएशन का आरोप है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना है कि अलीगढ़ के नए विश्वविद्यालय में यही वेब रजिस्ट्रेशन मात्र 200 रुपये में कराया जा रहा है।कॉलेज संचालकों ने आरोप लगाया कि वेब रजिस्ट्रेशन में देरी का सीधा लाभ निजी विश्वविद्यालयों को मिल रहा है, जबकि संबद्ध महाविद्यालयों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस विषय पर भी कुलपति से वार्ता हुई, जिस पर उन्होंने केवल विचार करने की बात कही। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो राज्यपाल, संबंधित मंत्री और शासन-प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी देकर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का प्रदेशभर के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। संगठन ने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की होगी।

Previous Post

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

Next Post

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026

आगरा। आगरा में स्कूल वैन चालकों के हड़ताल पर जाने से अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

Next Post
अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्वोत्तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दशकों बाद घटा असम, नगालैंड और मणिपुर का एएफएसपीए एरिया

पूर्वोत्तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दशकों बाद घटा असम, नगालैंड और मणिपुर का एएफएसपीए एरिया

March 31, 2022
कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026
क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

June 1, 2024
काशी विश्वनाथ गेट पर अचानक नमाज पढ़ने लगी महिला, काफी इंतजार के बाद पुलिस ने जबरन उठाया

काशी विश्वनाथ गेट पर अचानक नमाज पढ़ने लगी महिला, काफी इंतजार के बाद पुलिस ने जबरन उठाया

May 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.