• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घट रहा है भारत का बचपन, बढ़ रही जवानी और बुढ़ापा

घट रहा है भारत का बचपन, बढ़ रही जवानी और बुढ़ापा

March 15, 2022
in Education, National, News, Uncategorized

नई दिल्ली। देश की आबादी में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हिस्सेदारी घट रही है। वर्ष 1971 में भारत की कुल आबादी के 41.2 प्रतिशत इसी आयुवर्ग के बच्चे थे, जो 2019 में घटकर 25.3 प्रतिशत रह गए। हालांकि, इस दौरान 15 से 59 वर्ष की उम्र वाली कामकाजी आबादी का प्रतिशत बढ़ गया है। 1971 में इस आयुवर्ग की हिस्सेदारी 53.4 प्रतिशत थी जो 2019 में बढ़कर 66.7 प्रतिशत हो गई। वहीं, बुजुर्गों यानी 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। बुजुर्गों की कुल आबादी में हिस्सेदारी साल 1971 में 5.3 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है।

बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड देश के सबसे युवा राज्य हैं। साल 2019 में झारंखड और मध्य प्रदेश में 33.5 प्रतिशत और 29.1 प्रतिशत आबादी 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब में इस आबादी का प्रतिशत सबसे कम है। बात बुजुर्गों की करें तो 12.9 प्रतिशत और 11.3 प्रतिशत के साथ क्रमश: केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी है। वहीं, तेलंगाना की आबादी में कामकाजी आयु वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा 71.9 प्रतिशत है। बिहार और उत्तराखंड में यह आंकड़ा सबसे कम है।
2009-11 से 2017-19 के बीच जन्म दर में लड़की और लड़कों के बीच असंतुलन में बहुत अंतर दर्ज नहीं किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं के विवाह की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के लिए कानून लाने जा रही है। वैसे आंकड़े बता रहे हैं कि 21 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के विवाह के मामले घट रहे हैं। पश्चिम बंगाल में उन राज्यों की लिस्ट में टॉप पर है जहां 21 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों का विवाह सबसे ज्यादा हुआ है। वर्ष 2019 में 52.9 प्रतिशत बच्चों को पहली बार मां बनी महिलाओं ने जन्म दिया था जबकि उस वर्ष जन्मे 11.7 प्रतिशत बच्चे अपनी मां के तीसरे बच्चे थे।

Previous Post

पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Next Post

एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

Related Posts

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

May 4, 2026

आगरा। आगरा पुलिस आए दिन किसी न किसी को थर्ड डिग्री देकर अपने क्रूर होने के उदाहरण देती रहती है,...

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

April 25, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट...

Next Post
एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरागढ़ में लाशों पर राजनीति करने में ‘नेताजी’ को क्यों नहीं आई शर्म? खेला खेल लेकिन हो गए फेल

खेरागढ़ में लाशों पर राजनीति करने में ‘नेताजी’ को क्यों नहीं आई शर्म? खेला खेल लेकिन हो गए फेल

October 3, 2025
गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

September 14, 2023
फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

फतेहपुर सीकरी पुलिस की शातिर बदमाश से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

February 10, 2026
एत्माउद्दौला में सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, प्रेमिका के भाई का नाम आ रहा है सामने

एत्माउद्दौला में सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, प्रेमिका के भाई का नाम आ रहा है सामने

January 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.