• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

March 13, 2022
in Entertainment, National, News, Politics

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक सीट पर लोकसभा उपचुनाव और एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। दोनों सीटों के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी होंगे और बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो टीएमसी उम्मीदवार होंगे।

पिछले साल बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उन्हीं की खाली हो चुकी सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बाबुल सुप्रियो साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए थे।
आसनसोल, कोलकाता के बाद पश्चिम बंगाल का दूसरा बड़ा शहर है। आसनसोल लोकसभा सीट पर पहले कांग्रेस और फिर सीपीएम का कब्जा रहा है लेकिन 2014 में यहां के राजनीतिक समीकरण बदले। मोदी लहर में यहां से पहली बार बाबुल सुप्रियो सांसद चुने गए। उन्होंने तब टीएमसी की डोला सेन को शिकस्त दी थी। बालीगंज विधानसभा सीट विधायक सुब्रत मुखर्जी के निधन के खाली हुई थी। दक्षिण कोलकाता स्थित बालीगंज पश्चिम बंगाल की बेहद महत्वपूर्ण सीट है, जो पिछले तीन बार से टीएमसी के कब्जे में है।
बालीगंज सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के सुब्रत मुखर्जी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के लोकनाथ चटर्जी को 75359 वोटों से पटखनी दी थी। हालांकि चार नवंबर को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 75 साल के थे। सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद अब यहां उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव के लिए 17 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च होगी जबकि 25 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 28 मार्च नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। वोटिंग 12 अप्रैल को होगी और 16 अप्रैल को रिजल्ट घोषित होगा।

Previous Post

बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

कीव में भारतीय दूतावास अस्थाई तौर पर बंद, पोलैंड किया गया शिफ्ट

Related Posts

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

February 13, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में बुधवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पुलिस आख्या को...

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

February 12, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के...

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

February 11, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे...

अधिवक्ता ने  निर्माता- निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

अधिवक्ता ने निर्माता- निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

February 9, 2026

आगरा। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने वेब सीरीज निर्माता–निर्देशक नीरज पांडेय तथा अभिनेता...

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

February 7, 2026

आगरा। फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर भारी विरोध हो रहा है। आगरा में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार...

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

February 7, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति का एक और प्रभावशाली परिणाम सामने आया है। अमेरिका के आधिकारिक व्यापारिक नक्शे...

Next Post
कीव में भारतीय दूतावास अस्थाई तौर पर बंद, पोलैंड किया गया शिफ्ट

कीव में भारतीय दूतावास अस्थाई तौर पर बंद, पोलैंड किया गया शिफ्ट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जज कंपाउंड की जमीन पर भी पड़ी भू माफिया को नजर

जज कंपाउंड की जमीन पर भी पड़ी भू माफिया को नजर

April 13, 2024
आगरा में स्वामी बाग में आए हुए चार पाकिस्तानी हिंदू वापस भेजे गए

आगरा में स्वामी बाग में आए हुए चार पाकिस्तानी हिंदू वापस भेजे गए

April 25, 2025
ताजगंज में स्कूटी कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

ताजगंज में स्कूटी कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

April 25, 2023
किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

January 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि
  • फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
  • अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त
  • कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.