• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रदेश को गुंडा मुक्त किया बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश को गुंडा मुक्त किया बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कासगंज में जनसभा को करने आए थे संबोधित, सपा पर बोला जमकर हमला

February 15, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
कासगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीर्थों का विकास, अलीगढ़ में एयरपोर्ट, एटा में मेडिकल कालेज विकास का मॉडल है। कासगंज में दस लाख लोगों को दो बार राशन दिया जा रहा है। पीएम, सीएम, आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार बनेगी तो दो करोड़ लैपटॉप दिए जाएंगे। सपा की संवेदना आतंकवादियों के साथ है। गरीबों के लिए नहीं। डबल इंजन की सरकार द्वारा डबल वैक्सीन दी जा रही है। किसानों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।

कासगंज विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधान सभा के प्रत्याशी हरिओम वर्मा के समर्थन में भगवान वराह की निर्वाण स्थली सूकर क्षेत्र सोरों के मेला ग्राउंड में जन सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अभिवादन करते हुए माइक संभाला और जमकर विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सोरों का बड़ा योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आस्था का सम्मान किया है। दिव्य अयोध्या, काशी विश्वनाथ के विकास के साथ सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर यहां के विकास का जिम्मा लिया है। यहां के लोगों का सौभाग्य है, जो इस पावन भूमि पर जन्म लिया। उन्होंने कहा कि जो कहा वो करके दिखाया है। गुंडागर्दी खत्म की है। महिलाओं के सम्मान के लिये कार्य किये हैं। प्रदेश को दंगा मुक्त किया है। अब कांवड़ यात्रा निकलती है, कर्फ्यू नहीं लगता।

उन्होने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पांच साल में यूपी में 18 हजार आवास स्वीकृत हुए, जबकि भाजपा सरकार में 43 लाख से ज्यादा आवास दिए गए हैं। सपा ने पेंशन रोक दी थी, भाजपा सरकार 12 हजार रुपये सालाना पेंशन दे रही है। कोरोना से अमेरिका में लाखों लोग मारे गए। जबकि सरकार ने जीवन बचाया और रोजगार दिलाए। वैक्सीन फ्री लगवाई और दुनिया में सबसे अच्छी वैक्सीन बनी। यूपी में सौ फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। डबल इंजन सरकार ने राशन फ्री दिया। सपा वाले बिजली इसलिए नहीं देते थे, कि रात में इन्हें डकैती करनी होती थी। तब डकैती होती थी, अब कावड़ यात्रा निकलती हैं। बम नहीं फूटते, हर हर बम बम होता है। एक हाथ से हम विकास करेंगे और जो बाधक होगा उनके लिए बुलडोजर तैयार है। दो चरणों के मतदान से चाचा भतीजे परेशान हैं। सोच रहे हैं कि जिन्हें चुनाव के लिए निकाल कर लाए हैं उन्हें कहां छुपाएंगे। इस दौरान मंच पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा, ज्ञान तिवारी, दामोदर अग्रवाल, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, संजय दुबे आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव

Next Post

सपा की साइकिल उड़ गई: केशव मौर्य

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

Next Post
सपा की साइकिल उड़ गई: केशव मौर्य

सपा की साइकिल उड़ गई: केशव मौर्य

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

May 26, 2022
देर रात कीठम के जंगल में लगी भीषण आग

देर रात कीठम के जंगल में लगी भीषण आग

June 1, 2023
संपत्ति बेचने का विरोध कर रही पत्नी को जिंदा जला दिया

संपत्ति बेचने का विरोध कर रही पत्नी को जिंदा जला दिया

January 31, 2024
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

June 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान
  • घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी
  • आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.