• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों कासगंज में किया रोड शो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों कासगंज में किया रोड शो

अलीगंज और एटा विधानसभा में मांगे वोट

February 16, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। सोरों से कासगंज तक 15 किलोमीटर तक वाहनों के साथ खुली गाड़ी की छत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खड़े होकर रोड शो किया।  कासगंज और अमापुर क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने न सिर्फ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि वोट भी मांगे।

इसी तर्ज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एटा और अलीगंज में घर-घर जाकर वोट मांगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सोरों से कासगंज का प्रदर्शन दमदार रहा। चौकी से लेकर कासगंज के प्रभु पार्क तक रोड शो किया। रोड शो में भारी भीड़ थी, उनके साथ रोड शो में कासगंज के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह और अमापुर के प्रत्याशी हरिओम वर्मा थे।

अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के  भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर के साथ जनसंपर्क किया। प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी संदीप गुप्ता के घर भी गए।  

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एटा मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड के साथ घर-घर वोट मांगे। शक्ति प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारी भीड़ के साथ भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन किया।

एटा और कासगंज की 7 विधानसभाओं में 2 दिन से भाजपा सपा और बसपा अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा और सपा के बड़े नेता एटा और अमापुर में आ चुके हैं लेकिन बसपा का कोई नेता या बसपा सुप्रीमो इन दोनों जिलों की 7 विधानसभा क्षेत्रों में नहीं आए हैं।

प्रचार के लिए अब दो दिन का वक्त बचा है। 18 फरवरी को शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। इसलिए प्रत्याशी प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। एटा और कासगंज की सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 20 फरवरी को होगा। इसलिए प्रत्याशी प्रचार में अब एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

प्रचार के मुद्दे पर बसपा और कांग्रेस काफी पीछे हैं। प्रचार के अंतिम दौर में एटा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी घर-घर जाकर वोट मांगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के रोड शो के दौरान मौजूद भीड़।
Previous Post

बच्चे की टॉय मोटरसाइकिल की चाबी पड़ी 5 लाख रुपए की

Next Post

अखिलेश ने भाजपा के निजीकरण पर बोला हमला

Related Posts

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

February 13, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में बुधवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पुलिस आख्या को...

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

February 12, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के...

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

February 11, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे...

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

February 7, 2026

आगरा। फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर भारी विरोध हो रहा है। आगरा में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार...

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

February 7, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति का एक और प्रभावशाली परिणाम सामने आया है। अमेरिका के आधिकारिक व्यापारिक नक्शे...

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

January 30, 2026

आगरा।  शुक्रवार शाम को राजामंडी स्थित एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से तनाव फैल गया। आक्रोशित...

Next Post
अखिलेश ने भाजपा के निजीकरण पर बोला हमला

अखिलेश ने भाजपा के निजीकरण पर बोला हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कमलानगर में सट्टे की हुई एफआईआर और विवेचना में कांड करने पर कमिश्नर हुए नाराज, थानाध्यक्ष पर गिर सकती गाज

कमलानगर में सट्टे की हुई एफआईआर और विवेचना में कांड करने पर कमिश्नर हुए नाराज, थानाध्यक्ष पर गिर सकती गाज

January 11, 2026
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

April 18, 2022
जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

January 24, 2025
चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, देश में हर्षोल्लास

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, देश में हर्षोल्लास

August 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि
  • फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
  • अटलपुरम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समयबद्ध तरीके से विकसित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त
  • कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.