• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री बोले- लता मंगेशकर थीं रामभक्त, अयोध्या में मुख्य चौराहे का नाम उनके नाम से रखा जाएगा, प्रधानमंत्री की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

February 11, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण के चुनाव में भाजपा की भारी जीत का दावा करते हुए आज यहाँ कहा कि लोग चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने दावा किया कि पहले दौर में मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं।   चुनाव में भाजपा की लहर है। टीवी पर भी देख रहे हैं तो विपक्षियों के चेहरे लटके हुए दिख रहे हैं। वे  अभी से ईवीएम और चुनाव आयोग पर बेवजह ठीकरा फोड़ रहे हैं।

जनसभा में बेतहाशा भीड़ थी।  भीड़ देखकर वह गदगद थे। इसलिए उन्होंने चुनाव में भाजपा की लहर के दावे किए उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बगैर उन्हें परिवारवादी करार दिया और कहा कि योगी की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी। योगी को उपयोगी मानने वाले मोदी बार-बार योगी का नाम ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे मूड में थे। पटियाली की मेगा रैली में उन्होंने घोषणा की कि गोवा में जन्मी लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या में मुख्य चौराहे का नाम रखा जाएगा, उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर राम भक्त थीं। इसीलिए अयोध्या में उनके नाम से मुख्य चौराहे का नाम रखा जाएगा। वे भजन बहुत अच्छा गाती थीं। ऐसे में अयोध्या में राम के दर्शन करने जब लोग आएंगे तो लता जी के भजन याद आएंगे। नोएडा की फिल्म सिटी में लता मंगेशकर के नाम पर संगीत एकेडमी बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कासगंज जिले में आया हूं तो बाबूजी कल्याण सिंह की बहुत याद आ रही है। वे उनके मार्गदर्शक थे

पटियाली आज भाजपामय  हो गया था। पहले हेलीकॉप्टर से योगी आए फिर 3:00 बजे मोदी। योगी ने विपक्ष खासकर अखिलेश यादव पर गिन गिन कर हमले किए। उन्हें परिवारवादी दंगाई और गुंडा करार दिया। उन्होंने सीधे-सीधे जनता जनार्दन से मुखातिब होते हुए कहा के यदि वे प्रदेश में गुंडागर्दी रोकना चाहते हैं तो उनकी सरकार बनवाएं। ताकि गुंडे और माफियाओं को सबक सिखाया जा सके।

जनसभा में एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों के लोग थे। मोदी के वहां पहुंचते ही भीड़ मोदी मोदी कहकर उनका उत्साह बना बढ़ा रही थी। मोदी ने 40 मिनट के भाषण में विपक्ष पर जमकर प्रहार किए और यह दावा भी किया के उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में आ रही है और विपक्ष भाजपा की लहर के आगे कहीं नहीं ठहर रहा।

जनसभा में सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
प्रधानमंत्री की जनसभा में मौजूद भीड़।
Previous Post

दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए आगरा से गए 1618 पुलिसकर्मी

Next Post

पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ का शव 3 महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा

Related Posts

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

March 12, 2026

आगरा। लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति,...

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से जुड़े मामले में अदालत...

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

March 10, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा से मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर के लिए नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

March 6, 2026

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ का शव 3 महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा

पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ का शव 3 महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

January 15, 2022
निबोहरा पुलिस एक युवक को तमंचे में जेल भेजने के मामले में कटघरे में

निबोहरा पुलिस एक युवक को तमंचे में जेल भेजने के मामले में कटघरे में

June 8, 2025
तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

July 24, 2024
मानकों को पूरा करने वाले कॉलेज ही केंद्र बनाए जाएं: उच्च शिक्षा मंत्री

मानकों को पूरा करने वाले कॉलेज ही केंद्र बनाए जाएं: उच्च शिक्षा मंत्री

January 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.