आगरा। एक हीरा व्यापारी अपनी गाड़ी से उतरकर दही लेने के लिए गए थे। किसी ने उनकी गाड़ी की पिछली सीट पर रखा बैग पार कर दिया। बैग में एक करोड रुपए के हीरे और कैश था। चोरी की सूचना पर लोहामंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगीले जिसमें दो युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह देहली गेट रवि हॉस्पिटल तक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह गायब हो गए हैं।
बाग फरजाना के रहने वाले नितिन मल्होत्रा का संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से हीरे का काम है। शनिवार शाम को वह फिजियोथैरेपी कराने के लिए साकेत कॉलोनी गए थे। वहां से ससुराल जयपुर हाउस चले गए। रात 9:00 बजे वह अपनी गाड़ी से ससुराल से अपने घर बाग फरजाना के लिए लौट रहे थे। मदिया कटरा पर हनुमान मंदिर के पास उन्होंने कार रोकी और दही लेने के लिए चले गए। दही लेकर लौटे तो उनकी गाड़ी में पीछे सीट पर रखा बैग गायब था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दिए हैं उनकी तलाश की जा रही है।











