• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी डाटा देकर विवि नैक निरीक्षण करा रहा है, सिविल सोसाइटी ने उठाए सवाल

फर्जी डाटा देकर विवि नैक निरीक्षण करा रहा है, सिविल सोसाइटी ने उठाए सवाल

कल सुबह से सात सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण, विश्वविद्यालय की उड़ी हुई नींद

October 23, 2024
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के द्वारा नैक को गुमराह कर फर्जी डाटा देकर निरीक्षण कराया जा रहा है। ऐसे निरीक्षण का क्या औचित्य है। यह सवाल सिविल सोसाइटी के द्वारा पत्रकार वार्ता कर उठाए गए हैं। 

बता दें कि विश्वविद्यालय में गुरुवार से सात सदस्यीय नैक टीम निरीक्षण करेगी। टीम के सदस्य बुधवार शाम तक आगरा पहुंच गए हैं।  वह एक निजी होटल में रुके हुए हैं।  बुधवार को सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने हरियाली वाटिका में एक पत्रकार वार्ता की। सचिव अनिल शर्मा ने दावा किया कि विश्वविद्यालय ने 207 फैकल्टी मेंबर्स की जो लिस्ट साझा की है उसमें फर्जी जानकारी दी गई है। 207 में से सिर्फ 36 शिक्षक ही स्थाई हैं। 65 संविदा और 82 अतिथि प्रवक्ता हैं। 24 शिक्षक ऐसे हैं जो विश्वविद्यालय में काम ही नहीं करते हैं।  अतिथि प्रवक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि अतिथि प्रवक्ताओं को विश्वविद्यालय प्रति घंटा के हिसाब से हिसाब करता है। वह स्थाई नहीं माने जाते हैं। अनिल शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय के हालात बद से बदत्तर हैं। यहां प्रवेश, परीक्षा और परिणाम तीनों की ही स्थिति खराब है। छात्रों को ना ही रिजल्ट समय से मिल रहे हैं और ना ही मार्कशीट। स्थिति यह है कि विश्वविद्यालय परीक्षा भी समय पर नहीं करा पा रहा है। अधिकारियों का ध्यान सिर्फ कंस्ट्रक्शन पर है जबकि उनकी कोई आवश्यकता नहीं है। 

अनिल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में सालों से सीनेट प्रभावी ही नहीं है, जबकि किसी भी विश्वविद्यालय में सबसे मजबूत सीनेट को माना जाता है। विश्वविद्यालय की समस्याओं, धांधली, फर्जीवाड़े को लेकर सिविल सोसाइटी ने नैक टीम को एक शिकायत भी भेजी है। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में प्रभावशाली ढंग से लागू की जा रही है और उनके शिक्षास्तर में भी काफी बदलाव आया है, लेकिन लगता है कि डा. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन को इस संबंध में कोई परवाह नहीं है। स्तरीय शिक्षा के लिये आगरा के छात्रों को अन्य शिक्षा परिसरों में जाना पड़ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि  महामहिम से भी अनुरोध है कि विश्वविद्यालय उच्च एनएएसी ग्रेडिंग/रेटिंग हासिल करने के लिए भ्रामक और तुच्छ जानकारी (fake and frivolous information ) प्रस्तुत कर रहा है। विश्वविद्यालय के प्रति भावनात्मक लगाव और उसके स्तर में अनवरत तरक्की की कामना रखने वाले नागरिक और पूर्व छात्रों के रूप में हम यह समझने में विफल हैं कि तथ्यात्मक गलत जानकारियां देकर अगर उच्च एनएएसी रेटिंग / ग्रेडिंग ( NAAC Rating / Grading ) विश्वविद्यालय को मिल भी जाती है तो वह उसके प्रशासन में कैसे बदलाव लाएगी और हितधारकों को इससे कैसे लाभ होगा।
ग्रेडिंग अपग्रेड करने को विश्वविद्यालय तंत्र जो तौर तरीके अपना रहा है वह सरकारी धन और व्यवस्था के दुरुपयोग से अधिक कुछ भी नहीं है। इस प्रकार की ग्रेडिंग से विश्वविद्यालय और छात्रों का कोई भला नहीं होने वाला। विश्वविद्यालय में कितनी अनियमित्ताये हैं और मनमानी का दौर किस प्रकार चल रहा है, इस पर बहुत कुछ कहा जा सकता है।   श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार अपेक्षा की जाती है कि वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं और छात्र हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए नाक की ग्रेडिंग / रेटिंग (NAAC grading / rating) कार्यवाही सुधारों के बाद फिर से शुरू करें। यदि, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) उच्च ग्रेडिंग / रेटिंग अभी प्रदान करती है, तो यह विश्वविद्यालय की अनियमितताओं और कुप्रबंधन का महिमामंडन करना होगा। पत्रकार वार्ता में शिरोमणि सिंह, राजीव सक्सेना और असलम सलीमी उपस्थित रहे।

पूर्व कर्मचारी ने भी की थी शिकायत, एसएसआर रिपोर्ट फर्जी होने के लगाए थे आरोप

आगरा। विश्वविद्यालय के एक पूर्व कर्मचारी वीरेश कुमार ने भी पिछले दिनों नैक चैयरमेन को शिकायत की थी कि विश्वविद्यालय के द्वारा जो एसएसआर रिपोर्ट दाखिल की गई है, वह फर्जी है। उसमें पूरे तरीके से गुमराह किया गया है। कई तथ्य फर्जी दर्शाए गए हैं। जांच होने पर इनकी सच्चाई सामने आ सकती है। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट को लेकर कुछ लोग हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रहे हैं। 

Previous Post

गैंगस्टर इमरान और उसके भाई की 2.60 करोड रुपए की संपत्ति हुई जब्त

Next Post

आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026

आगरा। आगरा में स्कूल वैन चालकों के हड़ताल पर जाने से अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

Next Post
आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यू आगरा थाना पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए की अवैध शराब

January 21, 2022
मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देवांशी ने किया आगरा का नाम रोशन

मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देवांशी ने किया आगरा का नाम रोशन

February 19, 2025
सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

June 3, 2024
अदालत ने कहा कि थानाध्यक्ष अछनेरा को तामील कराने का ज्ञान ही नहीं है, उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

अदालत ने कहा कि थानाध्यक्ष अछनेरा को तामील कराने का ज्ञान ही नहीं है, उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

May 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.