• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

यूटा ब्लॉक सैंया की कार्यसमिति का हुआ पुनर्गठन, ज्योति बदादा-अध्यक्ष व विजय कुमार की महामंत्री पद पर हैट्रिक

September 11, 2024
in Agra, Education

आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले ब्लॉक सैंया का ब्लॉक स्तरीय त्रिवर्षीय अधिवेशन हुआ, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का भी निर्वाचन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि परिषदीय शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य तत्काल हटाए जाएं उसके बाद ही गुणवत्तापरक शिक्षा की बात की जाए, क्योंकि आज शिक्षक पूरे वर्ष बीएलओ, बाल गणना, आर्थिक गणना, हाउसहोल्ड सर्वे, जातिगत गणना आदि डेढ़ दर्जन गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा हुआ है। ऐसे में गुणवत्तापरक शिक्षा की बात करना बेमानी होगी ।
वहीं जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने आरटीई की गलत व्याख्या कर कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त करने की विभागीय नीति का विरोध किया एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने काफी समय से पिछड़े क्षेत्रों में काम कर रहे अध्यापकों को नगर क्षेत्र के स्कूलों में स्थानांतरित करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में 135 स्कूलों के सापेक्ष मात्र 109 शिक्षक कार्यरत हैं।
झमाझम बारिश के बीच सैंया बीआरसी पर पहुंचे भारी संख्या में शिक्षकों ने ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन में प्रतिभाग किया। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र चाहर व चुनाव अधिकारी सुशील शर्मा की देखरेख में हुई प्रक्रिया में सभी सत्रह पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ जिनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा करते हुए संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के.के.शर्मा ने प्रमाणपत्र वितरित किये।
सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए निर्वाचन में निर्विरोध लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष पर ज्योति बदादा, महामंत्री पद पर विजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- तरुण कुमार, कोषाध्यक्ष- पूनम शर्मा निर्वाचित हुए। वहीं क्रमशः अवधेश कुमार, गिरीश चाहर, विशाल कुलश्रेष्ठ एवं संगीता को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार को संयुक्त मंत्री, स्मिता सिंह को संगठन मंत्री, गरिमा शर्मा को प्रवक्ता, शशि प्रकाश सिंह और शमा गुलाटी को उपमंत्री बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी माईटी अबरोल, एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित दीक्षित, लेखाकार नेहल त्यागी व ऑडिटर विजय कुंतल बने।
नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं शिक्षकों के समस्त विभागीय कार्य कराये जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Previous Post

नगर निगम महिलाओं के लिए शुरु करेगा पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस

Next Post

एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

Related Posts

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण

March 14, 2026

आगरा। आगरा में शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण हुआ है, जो...

मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या

मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या

March 14, 2026

आगरा। कोतवाली के टीला माईथान में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की...

बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

March 14, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से हैकरों ने 98 हजार रुपये पार कर दिए हैं।...

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

March 13, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च...

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026

आगरा। राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 6.50 लाख...

गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

March 13, 2026

आगरा। ताजनगरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा...

Next Post
एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के फोन नहीं उठाने, पीड़ितों से अभद्रता करने पर नाराज हुए पुलिस कमिश्नर

आगरा कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी के फोन नहीं उठाने, पीड़ितों से अभद्रता करने पर नाराज हुए पुलिस कमिश्नर

September 18, 2024
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

May 16, 2024
पिढ़ौरा में बदमाशों ने की फाइनेंस कर्मी से 56 हजार की लूट

पिढ़ौरा में बदमाशों ने की फाइनेंस कर्मी से 56 हजार की लूट

December 13, 2024
ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

July 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.