• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोर्ट के आदेश पर भी 13 साल में नहीं दे पाए डिग्री,  हजार रुपये रोजाना जुर्माना दिलाए जाने की छात्र ने की मांग

कोर्ट के आदेश पर भी 13 साल में नहीं दे पाए डिग्री, हजार रुपये रोजाना जुर्माना दिलाए जाने की छात्र ने की मांग

अगस्त 2009 में कोर्ट ने दिए थे छात्र को दो महीने के अंदर डिग्री दिए जाने के आदेश, कुलपति और सहायक कुलसचिव के खिलाफ सीपी एक्ट की धारा 27 का नोटिस जारी

March 5, 2022
in Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय एक छात्र को 13 साल से डिग्री के लिए परेशान कर रहा है। कोर्ट के आदेश पर भी उसे डिग्री नहीं दी जा रही है। छात्र ने कोर्ट से मांग की है कि उसे डिग्री दिए जाने की तिथि तक रोजाना हजार रुपए जुर्माना राशि भी दिलाई जाए। इधर मामले में कोर्ट ने  कुलपति और सहायक कुलसचिव को धारा 27 के तहत नोटिस जारी करते हुए 28 मार्च को तलब किया है।

आलोक सक्सेना निवासी एटा ने वर्ष 2004 में एमए हिंदी विषय में उत्तीर्ण किया। छात्र ने अपनी मूल डिग्री के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उससे कई  चक्कर लगवाए फिर भी डिग्री नहीं दी। यह देख छात्र ने दुखी होकर एटा की कोर्ट में वर्ष 2008 में डिग्री के लिए याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने 28 अगस्त 2009 को आदेश पारित करते हुए दो महीने के अंदर छात्रों को डिग्री दिए जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश दिये, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे डिग्री नहीं दी। छात्र ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उसे डिग्री दिए जाने की तिथि तक रोजाना हजार रुपये की जुर्माना राशि दिलाई जाए। 

इधर 13 साल में भी छात्र को डिग्री नहीं दिए जाने पर कोर्ट ने 10 फरवरी 2022 को कुलपति और सहायक कुलसचिव को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया था। विधि विभाग ने यह बात वर्तमान कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को सुनवाई की तिथि से पहले अवगत कराई। कुलपति ने विश्वविद्यालय अधिवक्ता की जगह एक बाबू को कोर्ट में पैरवी करने के लिए भेज दिया। बाबू कोर्ट में कोई मजबूत दलील नहीं दे सका। कोर्ट ने बाबू को फटकार लगाते हुए विश्वविद्यालय को एक और अवसर देते हुए 28 मार्च को कुलपति और सहायक कुलसचिव को हाजिर होने के लिए धारा 27 का नोटिस जारी कर दिया है। 

Previous Post

सिकंदरा गेस्ट हाउस प्रेमी युगल के लिए बना मनोरंजन का केंद्र

Next Post

पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने पर जूता कारोबारी का बेटा गिरफ्तार

Related Posts

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

April 25, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट...

Next Post
पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने पर जूता कारोबारी का बेटा गिरफ्तार

पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने पर जूता कारोबारी का बेटा गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

August 2, 2023
बंद धर्मशाला में सजी थी जुए की महफिल

बंद धर्मशाला में सजी थी जुए की महफिल

December 8, 2022
फिल्म देखने गए व्यक्ति की तबीयत खराब होने से हुई मौत

फिल्म देखने गए व्यक्ति की तबीयत खराब होने से हुई मौत

April 20, 2022
अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

March 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की
  • पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया
  • क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.