• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवादित संस्कृति भवन का कुलपति ने अपने रिस्क पर किया उद्घाटन!

विवादित संस्कृति भवन का कुलपति ने अपने रिस्क पर किया उद्घाटन!

कुलपति ने यह भी निर्देश दिए कि यहां छोटे-छोटे कैप्सूल कोर्स शुरू किए जाएं

February 3, 2022
in Education

आगरा। विवादित संस्कृति भवन का गुरुवार को उद्घाटन हो गया है। दो विभागों के शिफ्ट होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से मना किया था। कुलपति ने देर शाम तक उन्हें मना लिया है।

बता दें कि पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने आगरा विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही 40 करोड़ की लागत से संस्कृति भवन का निर्माण कराया। विश्वविद्यालय ने जिस जमीन पर संस्कृति भवन का निर्माण कराया है उसका वह भूस्वामी भी नहीं है। निर्माण को लेकर तमाम जांच चल रही हैं। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि उनकी राजस्व विभाग और आगरा विकास प्राधिकरण में बात हो गई है। मार्च तक सब क्लियर हो जाएगा। कुलपति ने अपने रिस्क पर संस्कृति भवन का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के बाद  कुलपति ने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया और यहां प्रदर्शित पेंटिंग्स को सराहा। कुलपति ने निर्देश दिए कि यहां पर छोटे-छोटे कैप्सूल कोर्स शुरू किए जाएं , ताकि विभिन्न क्षेत्रों के लोग, जो कला में रुचि रखते हैं, वह भी उन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें। उद्घाटन के दौरान प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, प्रोफेसर सुगम आनंद , डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. विनिता सिंह, प्रोफेसर संतोष बिहारी शर्मा, डॉ. बीड़ी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद कुलपति ने सभी नियमित, संविदा शिक्षक और विषय विशेषज्ञों के साथ “संवाद”कार्यक्रम का आयोजन किया। कुलपति  ने कहा कि हमें आगामी सत्र में आवासीय इकाई में कम से कम 2000 छात्रों की संख्या बढ़ानी है। ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब विश्वविद्यालय ऐसे रोजगार परक पाठ्यक्रमों को लेकर आए, जिन्हें पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थी को तत्काल रोजगार प्राप्त हो सके। आगे बोलते हुए कुलपति ने कहा की शीघ्र ही सभी विभागों से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन लिया जाएगा, जिसमें वे अपने विभाग की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत करेंगे। कुलपति ने यह भी कहा कि कई विभागों को दूसरे विभागों के साथ अटैच किया जाएगा। इस बात को लेकर अंदर खाने शिक्षकों में विरोध शुरू हो गया है।

Previous Post

कल आगरा आ रहे अखिलेश और जयंत, कई विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेगा रथ

Next Post

यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

Related Posts

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

April 25, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट...

Next Post
यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला आयोग की अध्यक्ष सीडीओ पर हुईं नाराज, सीडीओ से बोलीं मैं आपका वेलकम करती हूं

महिला आयोग की अध्यक्ष सीडीओ पर हुईं नाराज, सीडीओ से बोलीं मैं आपका वेलकम करती हूं

February 27, 2025
पुलिस आयुक्त के प्रयास के बाद कोमा में चल रहे कॉन्स्टेबल को मिलेंगे 12 हजार

पुलिस आयुक्त के प्रयास के बाद कोमा में चल रहे कॉन्स्टेबल को मिलेंगे 12 हजार

December 9, 2022
बरहन में रात को अजगर के साथ सोता रहा छात्र, हाथ टच होने पर चला पता

बरहन में रात को अजगर के साथ सोता रहा छात्र, हाथ टच होने पर चला पता

August 25, 2025
ट्रेन की धमक से ढह गई स्कूल की इमारत

ट्रेन की धमक से ढह गई स्कूल की इमारत

November 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की
  • पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया
  • क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.