• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रांस यमुना थाने की लापरवाही से किशोरी का दूसरी बार अपहरण

ट्रांस यमुना थाने की लापरवाही से किशोरी का दूसरी बार अपहरण

पहली बार जब बरामद किया उसका न मेडिकल कराया ना कोर्ट में बयान, आरोपी को भी छोड़ दिया

November 14, 2024
in Agra, Crime

आगरा। ट्रांस यमुना थाने में एक नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी दबंगई दिखाते हुए नाबालिग का फिर से अपहरण करके ले गया है।

ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने 29 अक्तूबर को अपहरण और आपराधिक साजिश की धारा के तहत मुकदमा लिखा। मुकदमे में कृष्णा बाग, टेढ़ी बगिया निवासी फरमान और मुवीना को नामजद किया। आरोप लगाया कि 16 वर्षीय बेटी घर से जेवरात और हजारों का कैश भी ले गई है। अपहरण 26 अक्तूबर को हुआ था। तीन दिन बाद मुकदमा लिखा गया। उसके लिए भी पीड़ित पक्ष को अधिकारियों के पास जाना पड़ा था। मुकदमे के बाद पांच नवंबर को किशोरी को बराबद कर लिया गया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपित फरमान को भी पकड़ा था। कुछ घंटे बाद बेटी को उनके सुपुर्द कर दिया। आरोपित को भी छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि जब मेडिकल और बयान होंगे तब बेटी को ले आना। उन्होंने पूछा कि आरोपित को क्यों छोड़ा तो पुलिस ने धमका दिया। आरोप है कि दूसरे दिन से ही आरोपित ने किशोरी के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। उनसे कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं करा पाएंगे। उनकी लड़की उसके प्यार में पागल है। उसे दोबारा ले जाएगा। आरोपित बुधवार को किशोरी को दोबारा लेकर फुर्र हो गया। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा। पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने कहा कि खोज रहे हैं। बेटी को संभालकर रखते। वह अपनी मर्जी से जाती है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपित ने किशोरी के भाई से बाइक भी छीन ली थी। उसे भी ले गया है। इधर सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि किशोरी को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल और कोर्ट में 164 के बयान क्यों नहीं हुए? मुकदमे में नामजद आरोपित को पुलिस ने जेल क्यों नहीं भेजा? किशोरी के परिजनों को आरोपी फिर से उसे ले जाने की धमकी दे रहा था, पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? 

Previous Post

एसटीएफ ने पकड़ा नकली दवाओं का बड़ा सौदागर

Next Post

गुरुवार को पहले कोहरे में ही छिप गया ताजमहल

Related Posts

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

September 30, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर के पीछे बने...

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

September 30, 2026

आगरा। आगरा की बदहाल नागरिक व्यवस्था और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा दिए गए 15...

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

Next Post
गुरुवार को पहले कोहरे में ही छिप गया ताजमहल

गुरुवार को पहले कोहरे में ही छिप गया ताजमहल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डकैती डालने आए डकैतों ने घिरने  पर की ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग

डकैती डालने आए डकैतों ने घिरने पर की ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग

September 5, 2022
बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन के मध्य मेट्रो का ट्रायल रहा सफल

बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन के मध्य मेट्रो का ट्रायल रहा सफल

April 8, 2026
कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

July 26, 2024
मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर में 4300 रुपए लेकर बच्चे को लगाई एक्सपायर्ड वैक्सीन, हंगामा

मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर में 4300 रुपए लेकर बच्चे को लगाई एक्सपायर्ड वैक्सीन, हंगामा

January 20, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी
  • जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा
  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.