• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

May 6, 2022
in Crime, National, News

रांची। अवैध खनन मामले में ईडी ने आज सुबह करीब 5 बजे देशभर में छापेमारी की है। यह कार्रवाई झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर की गई है। अफसर के करीबी CA के घर से 25 करोड़ रुपए कैश मिलने की खबर है। ईडी नोट गिनने वाली मशीन से कैश गिन रही है। हालांकि, ईडी की ओर से कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ झारखंड के रांची, धनबाद, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली में छापे मारे हैं। रांची में कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लाक नंबर नौ, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी की जानकारी मिली है। बता दें कि पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है। IAS अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की सूचना है। इस पूरे प्रकरण पर प्रवर्तन निदेशालय की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पूजा सिंघल के पति अभिषेक के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार से तलाक के बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक के रातू रोड स्थित एक ठिकाने पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे। ईडी ने छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किए हैं। बड़े पैमाने पर कैश बरामद होने की सूचना है। धनबाद में भी कई जगहों पर टीम तलाशी ले रही है। ईडी ने मनरेगा घोटाले के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे मामले की जानकारी से संबंधित शपथ पत्र दायर की थी। ईडी ने शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट को बताया था कि झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा में 18.06 करोड़ रुपए के घोटाले के वक्त वहां की उपायुक्त पूजा सिंघल थीं।

Previous Post

पंजाब पुलिस से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को छुड़ा लिया

Next Post

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर ग्राम पंचायत में होगा हाईस्पीड इंटरनेट

Related Posts

प्रमुख तेल व्यवसाई के साथ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी

प्रमुख तेल व्यवसाई के साथ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी

January 17, 2026

आगरा। शहर के एक प्रमुख तेल व्यवसाई के साथ 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने...

सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

January 16, 2026

आगरा। सेवानिवृत्त शिक्षक को मनी लाड्रिंग केस का डर दिखाकर साइबर ठग ने डिजिटल अरेस्ट करके 20 लाख रुपये की...

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

January 15, 2026

आगरा। आगरा की वक्फ इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख रुपये की अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं।...

युवक को उल्टा लटकाकर टांगे तोड़ने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगा पुलिस कमिश्नर से जवाब

युवक को उल्टा लटकाकर टांगे तोड़ने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगा पुलिस कमिश्नर से जवाब

January 14, 2026

आगरा। किरावली थाने में थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा युवक को उल्टा लटकाकर उसकी दोनों टांगें...

थानाध्यक्ष कमला नगर किए गए साइड लाइन, पवन सैनी बने थाना प्रभारी कमला नगर

थानाध्यक्ष कमला नगर किए गए साइड लाइन, पवन सैनी बने थाना प्रभारी कमला नगर

January 13, 2026

आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा देर रात कई तबादले किए गए हैं। थानाध्यक्ष कमला नगर और मंटोला को...

15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को फर्जी ई-मेल भेजा

15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को फर्जी ई-मेल भेजा

January 13, 2026

आगरा। आगरा की 15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को एक फर्जी ई-मेल भेजे जाने का गंभीर...

Next Post
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर ग्राम पंचायत में होगा हाईस्पीड इंटरनेट

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर ग्राम पंचायत में होगा हाईस्पीड इंटरनेट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

April 26, 2022

वृद्धा को पूड़ी बेलने के बहाने घर ले जाकर किया दुराचार

November 16, 2021
ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

November 3, 2024
पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

June 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूपी बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे रामजीलाल सुमन का क्षत्रिय अधिवक्ताओं ने किया विरोध
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम न होने पर तुरंत करें आवेदन- जिलाधिकारी
  • प्रमुख तेल व्यवसाई के साथ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • आकार ले रहा है आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन, अन्य स्टेशनों से भिन्न होगा डिजाइन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.