आगरा। ताजनगरी में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को धूप से राहत मिली। वही ठंड का फिर से एहसास भी हुआ।
16 फरवरी अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 32.2 डिग्री तक पहुंचा। बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की हवा जरूर चल रही थी, लेकिन ठिठुरन नहीं थी। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। फरवरी महीने में अब तक का सबसे गर्म दिन 16 फरवरी रहा, जब अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ठंड की वापसी की संभावना नहीं है।











