• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुटखा व्यापारी को थाने में बुलाकर समझौते का प्रयास, वीडियो वायरल

गुटखा व्यापारी को थाने में बुलाकर समझौते का प्रयास, वीडियो वायरल

चर्चा यह भी है कि रिश्वत लेने वाला सिपाही पैसे गुटखा व्यापारी के थैले में डालकर भाग गया

July 17, 2023
in Agra, Corruption, News, Police

आगरा। लोहामंडी में एक गुटखा व्यापारी से  कॉन्स्टेबल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में डीसीपी सिटी ने कॉन्स्टेबल सोनू चौधरी को निलंबित कर दिया था, उसकी जांच भी चल रही है। गुटखा व्यापारी ने कमिश्नर कार्यालय में पहुंचकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की थी, जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। इधर देर रात थाना पुलिस ने गुटखा व्यापारी को अपने पास बुलाया और मामले में समझौता करने के लिए प्रार्थना की। कॉन्स्टेबल द्वारा लिए गए पैसे के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। गुटखा व्यापारी के थाने में इंस्पेक्टर के कक्ष में बैठने का वीडियो वायरल हुआ है।

गुटखा व्यापारी राजेंद्र सिंह से बातचीत करते हुए लोहामंडी इंस्पेक्टर और एक एसआई।

बता दें कि राजेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने अपना एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोतीगंज चौकी पर तैनात सिपाही सोनू उन्हें चौकी पर ले गया। वहां तीन से चार सिपाही और बैठे हुए थे। सिपाही ने उनसे कहा कि 20 हजार दो नहीं तो एक साल के लिए जेल भेज दूंगा। पैसे देने के लिए उनकी डंडे से पिटाई की। इसके बाद गुटखा व्यापारी की जेब में से सिपाही ने पांच हजार निकाल लिए। बाद में पांच हजार देने के लिए और कहा। जाने के बाद कांस्टेबल सोनू ने गुटखा व्यापारी को फोन किया और बचे हुए पैसे देने के लिए कहा। कॉन्स्टेबल उनसे खुद पैसे लेने के लिए पहुंचा जिसका भी वीडियो वायरल हुआ है। मामला सुर्खियों में छाने के बाद डीसीपी सिटी ने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। राजेंद्र के द्वारा कमिश्नर कार्यालय में शिकायत करने के बाद थाना पुलिस मामले में गुटखा व्यापारी से हाथ जोड़कर निवेदन कर रही है कि वह समझौता कर लें। आगे से पुलिस का उनके साथ बर्ताव अच्छा रहेगा। गुटखा व्यापारी को थाने में बुलाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वह इंस्पेक्टर के कमरे में बैठे हुए हैं। इस दौरान इंस्पेक्टर भी अपनी कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर लोहामंडी राजेश कुमार से जब पूछा गया कि क्या गुटखा व्यापारी को बुलाया गया था तो पहले तो उन्होंने मना किया लेकिन जब उनसे कहा गया कि उन्हें बुलाने का वीडियो वायरल हुआ है तो उन्होंने कहा कि हां उन्हें बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। इधर चर्चा यह भी हो रही है कि कॉन्स्टेबल व्यापारी के बैग में पैसे डाल कर भाग गया है। इस बात पर इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

Previous Post

ताजमहल घूमने आए पर्यटक को परिक्रमार्थियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Next Post

छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

Related Posts

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

December 13, 2025

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने एक युवक को चौकी में अवैध हिरासत में...

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

December 13, 2025

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पत्ती के नाम पर एक गरीब प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का...

सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी

सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी

December 13, 2025

आगरा। शनिवार को शाहदरा क्षेत्र में  गीतांजलि हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर करीब दो माह की एक मासूम बच्ची...

सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा

सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा

December 12, 2025

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के नाम पर लगाए गए पर्यावरणीय प्रतिबंधों से आगरा और आसपास के जिलों में औद्योगिक विकास...

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

December 12, 2025

आगरा। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले एक...

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

December 11, 2025

आगरा। कुछ दिन पूर्व विजय नगर कॉलोनी में बहुमंजिली बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने अनेक लोगों की जान जोखिम...

Next Post
छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राष्ट्रपति से अपने परिवार के साथ मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन

राष्ट्रपति से अपने परिवार के साथ मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन

August 25, 2025
36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

April 12, 2022
मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

May 28, 2022
दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

दस्तावेज गायब करने और अलमारी की चाबियां ले जाने पर आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के खिलाफ FIR के आदेश

November 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर
  • सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने
  • सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी
  • सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया टीटीजेड का मुद्दा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.