आगरा। मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2024 ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को चुरमुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का किया दौरा। यहां सभी सदस्यों ने हाथियों के संरक्षण को लेकर जानकारी ली। दौरे कर सभी ने वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
स्काटलैंड के डनब्लेन की 31 वर्षीय ब्रिटिश प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2024 की विजेता क्रिस्टीना चाक गुरुवार को ताजनगरी पहुंची। यहां उन्होंने उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसने मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया।











