• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कागारौल में अरहर के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’,2760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल पकड़ी

कागारौल में अरहर के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’,2760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल पकड़ी

May 20, 2026
in administration, Agra, Corruption, Food

आगरा। ग्रामीण इलाकों में अरहर दाल के नाम पर प्रतिबंधित खेसारी दाल गांव-गांव फेरी लगाकर बेची जा रही थी। मामला तब खुला जब ग्रामीणों की सतर्कता और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

मंगलवार देर रात खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कागारौल क्षेत्र के नगला घुरैला स्थित बने गोदाम पर छापा मारकर करीब 2760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद कर सीज की गई।  छापेमारी के दौरान गोदाम में करीब 92 कट्टों में भरी दाल मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दाल को अरहर बताकर सस्ते दामों में ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में खेसारी दाल प्रतिबंधित है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। सीज दाल को गोदाम संचालक करीम खान की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

मलिकपुर गांव से खुली पूरे नेटवर्क की परतें
पूरा मामला मंगलवार को सामने तब आया जब किरावली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में कुछ युवक मोटरसाइकिल से दाल बेचने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सस्ती अरहर दाल का लालच दिया, लेकिन दाल की गुणवत्ता और रंग देखकर लोगों को शक हो गया। ग्रामीणों ने युवकों को रोक लिया और खाद्य विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दाल का नमूना लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि कागारौल के नगला घुरैला में गोदाम बना रखा है, जहां भारी मात्रा में दाल का स्टॉक रखा हुआ है। इसके बाद खाद्य विभाग ने पूरी योजना बनाकर मंगलवार देर रात गोदाम पर दबिश दी। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक खेसारी दाल के सेवन से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसकी बिक्री और भंडारण प्रतिबंधित है।

Previous Post

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Next Post

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

January 4, 2026

अनियंत्रित ट्रक चार दुकानों में जा घुसा, एक घायल

December 7, 2021

कल आगरा में तीन कंपनी अर्धसैनिक बल देगा दस्तक

January 9, 2022
पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचा वांछित आरोपी पहुंचा जेल

पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचा वांछित आरोपी पहुंचा जेल

December 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.