आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच क्रिकेट मैच हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। सेंट जॉन्स कॉलेज ने मैच में जीत हासिल की। वहीं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने भी हारने के बाद सभी का दिल जीता।
कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में रात्रि में यह मैच हुआ। मैच का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार गौरव प्रताप सिंह ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में 204 रन का स्कोर बनाया। आईईटी के राजेश ने 47 गेंद पर 94, योगेश कुमार ने 40 गेंद पर 67 रन की जबरदस्त पारी खेली। राजेश कुमार ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। विश्वविद्यालय की तरफ से प्रोफेशर मनु प्रताप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी की। 204 रन का स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी विश्वविद्यालय की टीम की ओपनिंग सही रही। प्रोफेशर मनु प्रताप सिंह ने कुछ शानदार शॉट लगाए, लेकिन चौथे ओवर में वह आउट हो गए। इसके बाद एक-एक कर विकेट गिरते गए। अंत में आए एपी ने कुछ शानदार शॉट लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन वह भी आउट हो गए। विश्वविद्यालय की टीम 53 रनों से मैच हार गई। विश्व विद्यालय की तरफ से सुनील कुमार ने 32, विश्वास आनंद में 34, नीरज ने 24 रन बनाए। मुख्य अतिथि गौरव प्रताप सिंह ने मैन ऑफ द मैच बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट रनर, बेस्ट कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया। क्रिकेट मैच के दौरान सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह, डॉक्टर संजय जैन, एसडी भदावर डिग्री कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिकरवार, डॉ. राजेश लवानिया, अमित सिंघल, मोहम्मद रईस, तनु, मनु सिकरवार आदि मौजूद रहे।














