• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

October 21, 2026
in administration, Agra, Education, Politics

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को प्रचार थम गया है। कल पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा। 27 अक्टूबर को मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। शिक्षक सीट पर चुनाव रोचक देखने को मिल सकता है। भाजपा प्रत्याशी हरीकिशोर तिवारी और सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल में कड़ी टक्कर बताई जा रही है। कड़ी टक्कर को देखते हुए  भाजपा प्रत्याशी हरीकिशोर तिवारी के समर्थन में पार्टी ने पूरी संगठनात्मक ताकत मैदान में उतार दी है। 12 जिलों के सांसद-विधायक, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, पुराने ABVP कार्यकर्ता और संघ के स्वयंसेवक प्रचार में सक्रिय हैं।

उधर स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र ‘गुरु जी’ जीत को लेकर आश्वस्त भी हैं। अब यह तो 27 अक्टूबर को ही पता चलेगा उनका पलड़ा कितना भारी है।
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 13 प्रत्याशी स्नातक और 12 प्रत्याशी शिक्षक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया और इटावा—कुल 12 जिलों के करीब 2.41 लाख मतदाता दोनों सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शिक्षक सीट पर आगरा और स्नातक सीट पर अलीगढ़ में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। मतदाताओं को अपनी पसंद के प्रत्याशियों के सामने बैंगनी रंग के पेन से वरीयता क्रम में अंक दर्ज करने होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए आईएएस हीरालाल और शिक्षक सीट के लिए आईएएस अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक बनाया गया है। शिक्षक सीट के प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश आगरा पहुंच चुके हैं। आयुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश के क्रम में 23 अक्टूबर को आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
आज शाम चार बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक सार्वजनिक रूप से जनसंपर्क नहीं कर सकेंगे। प्रचार के अंतिम घंटों में भाजपा और सपा दोनों ही दल मतदाताओं से संपर्क और वोटिंग की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मतदाताओं के घर वोटिंग पर्चियां भी पहुंचाई जा रही हैं। 22 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से 12 जिलों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आगरा के गल्ला मंडी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगी। 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

Previous Post

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

Related Posts

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजयुमो के महामंत्री की हत्या की कोशिश

भाजयुमो के महामंत्री की हत्या की कोशिश

June 10, 2022
सिकंदरा पुलिस ने पकड़े दो शातिर लुटेरे

सिकंदरा पुलिस ने पकड़े दो शातिर लुटेरे

May 14, 2022
सिकंदरा पुलिस ने पकड़ा 155 किलो गांजा, बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए

सिकंदरा पुलिस ने पकड़ा 155 किलो गांजा, बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए

December 28, 2024
आठ पार्षद बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिलाई सदस्यता

आठ पार्षद बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिलाई सदस्यता

March 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली
  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.