• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026
in Agra, Crime

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर ऐसा ठगी का जाल बिछाया कि बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक कई दिनों तक खौफ में जीते रहे। आरोप है कि उधार लेने वाले रमेश बरुआ के बेटे अनंत बरुआ ने कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों-लाखों रुपये वसूले।

बाह निवासी उमाशंकर गुप्ता रिटायर्ड शिक्षक हैं और परचून की दुकान चलाकर अपना गुजारा करते हैं। रमेश बरुआ उनकी दुकान से सामान खरीदता था। इसी परिचय के दौरान दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ गई। आरोप है कि रमेश बरुआ ने अपनी जरूरत बताकर उमाशंकर गुप्ता से 15 लाख रुपये उधार मांगे। भरोसा करके उमाशंकर ने अपने स्टेट बैंक खाते से 15 लाख रुपये निकालकर उसे दे दिए। समय बीतने के बाद भी जब रमेश बरुआ ने रकम वापस नहीं की तो उमाशंकर ने तकादा शुरू किया। आरोप है कि इसके बाद रमेश बरुआ अपने बेटे अनंत बरुआ को लेकर उनके पास पहुंचा और जल्द ही उधारी चुकाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान अनंत ने कथित तौर पर बुजुर्ग को पैसे वापस मांगने पर धमकाया और सबक सिखाने की बात कही।
शिकायत के मुताबिक, 14 सितंबर को अनंत बरुआ ने अपने मोबाइल से उमाशंकर गुप्ता को फोन किया। उसने बताया कि वह बैग में रुपये लेकर उधारी चुकाने आ रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैग पकड़ लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बता दिया है कि बैग में रखी रकम उमाशंकर की है।
इसके बाद उमाशंकर के व्हाट्सऐप पर पुलिस के एसआई का लोगो लगाकर कॉल किया गया। कथित एसआई ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बता दिया कि रकम उनकी है, जिसे उन्होंने बैंक से निकालकर उधार दिया था। आरोप है कि इस तरह बुजुर्ग को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर जाल में फंसा लिया गया। आरोप है कि इसी दिन दोपहर में अनंत बरुआ उमाशंकर गुप्ता के पास पहुंचा और कहा कि पुलिस नोटों से भरा बैग वापस नहीं कर रही है। इसके लिए कुछ रुपये देने पड़ेंगे, अन्यथा वह परेशानी में फंसकर जेल चले जाएंगे। पुलिस के नाम पर डराए जाने से बुजुर्ग घबरा गए और अनंत के कहने पर रुपये देने लगे। शिकायत के अनुसार, इसके बाद कथित पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर उनसे लगातार रकम वसूली जाती रही। वसूली का सिलसिला कथित एसआई के नाम से शुरू हुआ और फिर थाना इंस्पेक्टर, एसीपी, पुलिस कमिश्नर तथा डीआईजी के नाम पर रुपये मांगे जाने लगे। अधिकारियों के पदनाम के साथ रकम की मांग भी बढ़ती गई। आरोपी ने हर बार यही कहा कि बात फलां अधिकारी तक पहुंच गई है। उमाशंकर गुप्ता के छोटे बेटे अमन को जब पता चला कि उनके पिता लगातार रिश्तेदारों से रुपये मांग रहे हैं तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने अपने भाई को जानकारी दी। दोनों बेटों ने पिता से पूछताछ की तो कथित वसूली का पूरा मामला सामने आया। इसके बाद उमाशंकर गुप्ता ने अनंत बरुआ से बात की तो आरोप है कि उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की। उनकी तहरीर पर बाह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बाह थाना पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए अनंत बरुआ उर्फ रिशु बरुआ पुत्र रमेश बरुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है। वह बाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 लाख 71 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Previous Post

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

Related Posts

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सीडीओ की फटकार

कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सीडीओ की फटकार

May 27, 2026
बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

March 8, 2022
शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

March 23, 2023
फर्जी अंकतालिका बांटने के मामले में जेल जा चुका शातिर कर रहा था विश्वविद्यालय में गोपनीय काम

फर्जी अंकतालिका बांटने के मामले में जेल जा चुका शातिर कर रहा था विश्वविद्यालय में गोपनीय काम

August 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.