• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

परिजनों का आरोप है कुछ दिनों पहले भी पुलिस लूटपाट करने आई थी

October 17, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को छत से नीचे फेंक कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह हंगामा कर रहे हैं। बवाल होता देखकर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होकर उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

बताया जा रहा है शुक्रवार रात को रावली महादेव मंदिर के पास एक छत पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पैसे की लूटपाट को लेकर पुलिस और जुआरियों के बीच में हाथापाई होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि ललित नाम के युवक को पुलिस ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद क्षेत्रीय लोग एकजुट हो गए और हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ललित की हत्या की है। कुछ दिन पहले भी पुलिसकर्मी आए थे और लूटपाट करके गए थे। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा रोड पर जाम लगा दिया गया है। अधिकारी मामला शांत करने में लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है युवक की गिरने से मौत हुई है। इधर बीते दिनों मलपुरा पुलिस पर भी युवक की हत्या करने के आरोप लगे थे। मामले में हंगामा हुआ था। सवाल खड़े हुए थे नाली के ऊपर पत्थर रखा था तो युवक का शव नाली में नीचे कैसे पहुंच गया। शव चौकी के पीछे नाली में मिला था। न्यू आगरा पुलिस पर भी एक अधिवक्ता को छत से फेंकने का आरोप था। पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी विवेचना प्रचलित है,  जिन पर हत्या का आरोप था वह चार्ज पर हैं।

Previous Post

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

Related Posts

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महाराणा प्रताप के बोर्ड उखाड़ने पर आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करते हुए फूंका इंस्पेक्टर सिकंदरा का पुतला

महाराणा प्रताप के बोर्ड उखाड़ने पर आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करते हुए फूंका इंस्पेक्टर सिकंदरा का पुतला

August 18, 2025
आगरा में डेंगू के इस साल मिले 172 केस

आगरा में डेंगू के इस साल मिले 172 केस

December 4, 2024
स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

July 2, 2025

खंदौली थाना पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 235 किलो चांदी

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.