• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

बीएएमएस छात्रों का स्कीम के लिए हंगामा, विश्वविद्यालय 5 साल में करा पाया है केवल दो बार परीक्षाएं

चीफ प्रॉक्टर से हुई एनएसयूआई पदाधिकारियों की हाथापाई, कुलपति नहीं निकले बाहर

March 8, 2022
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय का बुरा हाल है। एक तरफ कुलपति हालातों को सुधारने के लिए बैठक पर बैठक ले रहे हैं। दूसरी ओर परीक्षाओं के लिए समय से स्कीम भी जारी नहीं हो रही।  आलम यह है कि स्कीम जारी कराने के लिए भी छात्रों और छात्र संगठनों को हंगामा करना पड़ रहा है। आज हंगामे के दौरान चीफ प्रॉक्टर से एनएसयूआई पदाधिकारियों की हाथापाई भी हो गई। खबर लिखे जाने तक पदाधिकारी स्कीम जारी कराने के लिए छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

बता दें कि विश्वविद्यालय के हालात दिन पर दिन दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां छात्रों को परीक्षाएं के लिए स्कीम जारी कराने के साथ ही रिजल्ट जारी करने के लिए भी हंगामा करना पड़ता है। आज बीएएमएस कोर्स के कई कॉलेजों के छात्र एनएसयूआई के गौरव शर्मा और प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम के नेतृत्व में स्कीम जारी करने के लिए हंगामा करने पहुंचे। छात्रों का कहना था कि उन्होंने वर्ष 2017 में बीएएमएस में प्रवेश लिया था। विश्वविद्यालय 5 साल में केवल दो बार ही परीक्षाएं करा सका है, जबकि अभी तक उनको बीएएमएस पूरी हो जानी चाहिए थी। चार महीने से वह परीक्षा नियंत्रक के पास स्कीम जारी करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन परीक्षा नियंत्रक कोई सुनवाई नहीं कर रहे। आज एनएसयूआई पदाधिकारी छात्रों को लेकर कुलपति से मिलने के लिए जा रहे थे। इस बीच कुलपति सचिवालय से पहले का गेट बंद कर लिया गया। यहां चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा के बीच हाथापाई हो गई। गौरव शर्मा का कहना था कि विश्वविद्यालय में अंधेर नगरी चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का भविष्य चौपट करने का काम कर रहा है।

एक छात्र के आत्महत्या करने की बात आई सामने

आगरा। बीएएमएस के एक छात्र ने आज आत्महत्या भी कर ली है। साथी छात्रों का कहना है कि स्कीम जारी नहीं होने को लेकर उसने सदमे में आकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी के लिए इंस्पेक्टर राजेश पांडे से जानकारी की गई तो उनका कहना है कि पचोखरा में एक छात्र ने सुसाइड किया है। सुसाइड का कारण उन्हें पता नहीं है। पचोखरा थानाध्यक्ष संजुल पांडे का फोन लगाया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

स्कीम जारी करने के लिए हंगामा करते छात्र।
Previous Post

क्या मतगणना से पहले ही डर गई सपा? चुनाव आयोग के सामने लगाई शिकायतों की भरमार

Next Post

स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

Related Posts

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026

आगरा। आगरा में स्कूल वैन चालकों के हड़ताल पर जाने से अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

July 15, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कर्मचारी संघ चुनाव के पांच पदों पर हुए मतदान के बाद देर शाम...

शिक्षकों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों पर फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

शिक्षकों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों पर फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

June 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा की लगातार की गई शिकायतों पर जांच के बाद फतेहाबाद के  खण्ड शिक्षा...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

Next Post
स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, पांच किए साइड लाइन

बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, पांच किए साइड लाइन

July 9, 2025
मामूली विवाद में न्यू आगरा में चाकू घोंपकर हलवाई की हत्या

मामूली विवाद में न्यू आगरा में चाकू घोंपकर हलवाई की हत्या

March 28, 2026
ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को सड़क पर गिराकर  दुष्कर्म का प्रयास

ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को सड़क पर गिराकर दुष्कर्म का प्रयास

April 8, 2022
गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

September 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.