• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

सुबह मुड़ी चौराहे पर हजारों की संख्या में एकत्रित हुए लोग, ट्रैक्टर से बढ़े कलेक्ट्रेट की ओर

September 20, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा में यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है। आज प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और वहां दोनों तरफ जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। आज पुलिस ने जो तैयारी की थी वह सब धरी रह गई। कोई तैयारी काम नहीं आई। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के चलते भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी बड़े आराम से एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए।

यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज एवं विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को एत्मादपुर के समाई से लेकर हाईवे तक प्रदर्शन हुआ था।   इसी क्रम में विभिन्न संगठनों एवं ग्रामीणों द्वारा रविवार सुबह खंदौली के मुड़ी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया था। सतर्कता के चलते पुलिस और पीएसी वहां पर पहले से तैनात थी। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ग्रामीण रविवार सुबह दस बजे मुड़ी चौराहे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सैकड़ो ट्रैक्टर से वह कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस के द्वारा रोके जाने पर आक्रोशित होकर कुछ  एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और वहां जाकर रोड पर लेट गए। इसके चलते वहां जाम लग गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की नोक झोंक भी हुई। कुछ प्रदर्शनकारी खेतों में होकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे हैं। उधर एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन के और जाम लगाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं और आगरा पुलिस कह रही है कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है ना ही जाम लगा है। पुलिस के इस बयान को लेकर उसका मजाक बन रहा है।

एक्सप्रेस वे पर जाम लगाते प्रदर्शनकारी।
एक्सप्रेस वे पर पुलिस के सामने गाड़ियां रोकते हुए प्रदर्शनकारी।
Previous Post

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

Related Posts

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

July 9, 2024
आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

December 11, 2025
डीडी स्वीट्स में सजी हुई थी जुए की महफिल, पांच लोग पकड़े

डीडी स्वीट्स में सजी हुई थी जुए की महफिल, पांच लोग पकड़े

January 17, 2023
मथुरा में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-दिल्ली का ट्रैक बाधित

मथुरा में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-दिल्ली का ट्रैक बाधित

September 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.