आगरा। कमला नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया है। पत्नी के परिजनों के द्वारा पति और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बल्केश्वर के इंद्रा नगर में हेमंत अपनी पत्नी चित्रा के साथ रहते हैं। हेमंत ने अपने पिता को फोन से जानकारी दी कि उसने चित्रा की हत्या कर दी है। पिता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का ताला लगा हुआ था अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में ही हेमंत ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और वह फरार हो गया था पड़ोसियों ने बताया कि रात में चित्रा के चीखने की आवाज आ रही थी उन्हें लग रहा था कि हेमंत मारपीट कर रहा होगा। हत्या का उन्हें अंदेशा नहीं था। बताया गया है कि हेमंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद चित्रा से उसका दूसरा विवाह हुआ था। कुछ दिन से हेमंत और चित्रा के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही दोनों का मामला पुलिस थाने में पहुंचा, जहां समझौते के बाद दोनों साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि हेमंत ने ये कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।











