आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।
सराय ख्वाजा में शेर मोहम्मद उर्फ शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी घर में ही छोटी सी दुकान चलाते थे। देर रात शेरू ने दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी ने कमरे में आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह दंपती नमाज पढ़ने के लिए नहीं उठे तो स्वजन को शक हुआ। उनकी नातिन ने खिड़की से झांककर देखा तो मुन्नी का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। दुकान में शेरू का शव भी फंदे पर लटका मिला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया दोनों ही लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।











