• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्र किया है जारी

May 2, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को पत्र भी जारी कर दिया है।

सीकरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा से पिछली बार के सांसद और भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष राजकुमार चाहर इस बार भी मैदान में हैं। उनकी टिकट तय होने से पहले ही चौधरी रामेश्वर भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। शुरू में सार्वजनिक तौर पर कुछ स्पष्ट कहने से बच रहे उनके पिता विधायक चौधरी बाबूलाल धीरे-धीरे खुलकर उनके साथ आ गए। दोनों पिता-पुत्र इस कदर अड़े कि नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पूर्व महामंत्री संगठन द्वारा समझाए जाने का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक को दिल्ली बुलाया, वहां जे पी नड्डा से उनकी बात हुई, लेकिन विधायक और उनके पुत्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। वह भी अपने निर्दलीय बेटे के समर्थन में हैं। योगी और मोदी की जनसभा में भी वह नहीं गए। चौधरी बाबूलाल का कहना था कि पार्टी राजकुमार चाहर की जगह किसी और को टिकट दे दे उनका बेटा चुनाव नहीं लड़ेगा।  लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

चर्चाएं हैं कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की ओर से की गई शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूरे मामले की जांच कराई। जिला इकाई और क्षेत्रीय इकाई की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने रामेश्वर के पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई कर दी।

Previous Post

ताजगंज में जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या

Next Post

इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

Related Posts

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

Next Post
इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

August 3, 2024
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सड़क पर पड़े घायल को भिजवाया अस्पताल

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सड़क पर पड़े घायल को भिजवाया अस्पताल

September 14, 2022
युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026
एटा: कलक्ट्रेट पर आज दूसरे दिन भी हंगामा, सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट

एटा: कलक्ट्रेट पर आज दूसरे दिन भी हंगामा, सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट

March 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.