• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026
in administration, Agra, Politics

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते सदन में हंगामा, नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। बसपा पार्षद यशपाल सिंह ने सदन का माइक उखाड़कर जमीन पर फेंक दिया, जबकि पार्षद दल के नेता सुनील शर्मा आंखों पर काली पट्टी बांधकर सदन के वेल में धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ भाजपा पार्षदों ने टूटे हुए माइक की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध जताया। हालात इतने बिगड़े कि महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त को सदन छोड़कर जाना पड़ा। 

नगर निगम के 17वें अधिवेशन में कार्यवाही शुरू होते ही बसपा पार्षद दल के नेता सुनील शर्मा ने महापौर हेमलता दिवाकर से पहले अपनी बात रखने की अनुमति मांगी। महापौर ने उन्हें सदन की निर्धारित प्रक्रिया का हवाला देते हुए पहले कार्यवाही शुरू होने देने और उसके बाद अपनी बात रखने को कहा। लेकिन सुनील शर्मा तत्काल बोलने की मांग पर अड़े रहे। महापौर की ओर से अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विवाद भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच टकराव में बदल गया। बसपा पार्षदों ने सदन में विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी दौरान यशपाल सिंह ने माइक उठाकर जमीन पर पटक दिया। माइक टूटते ही भाजपा पार्षद भड़क गए और सदन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे गूंजने लगे। विरोध को आगे बढ़ाते हुए सुनील शर्मा ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध ली और सदन के वेल में जाकर जमीन पर बैठ गए। उनके समर्थन में अन्य बसपा पार्षद भी धरने पर बैठ गए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पार्षद भी बसपा पार्षदों के समर्थन में खड़े नजर आए। सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी होने लगी। महिला पार्षदों के बीच भी धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ देर के लिए सदन का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बसपा पार्षद द्वारा माइक तोड़े जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने टूटे हुए माइक की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई और सदन में ही उसे लेकर विरोध जताया। पार्षद राकेश कनौजिया ने माइक की अर्थी पर माला चढ़ाई। इसके बाद भाजपा पार्षद छाती पीट-पीटकर रोने का नाटक करते हुए विरोध करने लगे। सदन में एक तरफ बसपा पार्षद धरने पर बैठे थे तो दूसरी तरफ भाजपा पार्षद माइक की अर्थी निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे। महापौर हेमलता दिवाकर ने कई बार पार्षदों को समझाकर सदन की गरिमा बनाए रखने और कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देखकर उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। इस दौरान महापौर ने माइक तोड़ने के मामले में यशपाल सिंह को सदन से निलंबित कर दिया। लगातार हंगामे और नारेबाजी से नाराज महापौर आखिरकार सदन से उठकर चली गईं। उनके साथ नगर आयुक्त के भी सदन छोड़कर जाने से बैठक की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। कुछ देर बाद बसपा पार्षद महापौर को मनाने पहुंचे। बातचीत के बाद महापौर दोबारा सदन में लौट आईं। इस दौरान बसपा पार्षद यशपाल सिंह और सुनील शर्मा ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। यदि उनकी किसी बात या व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है। इस पर महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि सदन में हुई घटना निंदनीय है और इसे माफ किए जाने योग्य नहीं माना जा सकता।

Previous Post

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Next Post

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Related Posts

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

Next Post
गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

June 22, 2024
वाणिज्य कर अधिकारी की फर्जी वसीयत तैयार कर बेचा उनका भूखंड

वाणिज्य कर अधिकारी की फर्जी वसीयत तैयार कर बेचा उनका भूखंड

June 12, 2022
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 12 दिसंबर को आगरा में

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 12 दिसंबर को आगरा में

December 3, 2025
मलपुरा में दोस्त पर फायरिंग, पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी

मलपुरा में दोस्त पर फायरिंग, पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी

February 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.