• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़: आदित्यनाथ

मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने की चुनावी सभा

May 2, 2024
in Election2024, News, Politics

मैनपुरी/ फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैनपुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इसके साथ ही फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के लिए चुनावी सभा की। 

समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में योगी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता बुलडोजर पर भी खड़े नजर आए। उन्होंने बुलडोजर पर खड़े होकर ही सीएम योगी का स्वागत किया। आर्य समाज परिसर से भावंत चौराहे तक निकले रोड शो में सड़कों पर दर्जनों बुलडोजर खड़े रहे। कानून व्यवस्था के पर्याय बुलडोजर पर खड़े मैनपुरी वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ पर खड़े योगी आदित्यनाथ पर फूलों की खूब वर्षा की। ‘आएंगे फिर मोदी ही, आएंगे फिर योगी ही’ गीत पर युवा थिरकते रहे। सीएम योगी जिस पर सवार थे, न सिर्फ वह वाहन भगवा दिखा और गेंदा के फूलों से सजा रहा, बल्कि रोड के दौरान सड़कों पर भी भाजपा और भगवा झंडा फहराता रहा। 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर ढकेलने की साजिश का हिस्सा है। यह लोग अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के आरक्षण के अधिकार पर सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों को देने की साजिश कर रहे हैं। देश के अंदर मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए कांग्रेस गोहत्या को प्रश्रय देने की कुत्सित चेष्टा भी कर रही है। सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब होगा भारत की आस्था के साथ खिलवाड़। आस्था का सम्मान करने वाला सच्चा भारतीय इसे कतई सफल नहीं होने देगा।

सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया

सिरसागंज में सीएम योगी ने कहा कि यहां से गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या? जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है।

Previous Post

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

Next Post

कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

Related Posts

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

Next Post
कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति ने लिया चार्ज

January 4, 2022
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया सोनू 15 साल से सैंपल की दवाओं का कर रहा था कारोबार

एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया सोनू 15 साल से सैंपल की दवाओं का कर रहा था कारोबार

May 13, 2022
नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बदमाशों ने चेन लूटी

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बदमाशों ने चेन लूटी

June 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.